गोवा 2017 विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में AAP, मई की रैली के बाद होगा अंतिम फैसला

पार्टी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल गोवा में चुनाव लड़ने को लेकर ही मंजूरी दी गई है. इसके अलावा पार्टी 2017 पंजाब विधानसभा चुनावों में लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी है. साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी. लेकिन इसके अलावा 2017 में और किसी राज्य के चुनाव लड़ने की योजना नहीं है.

Advertisement
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गोवा में चुनाव लड़ने को दी हरी झंडी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गोवा में चुनाव लड़ने को दी हरी झंडी

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

आम आदमी पार्टी पंजाब के बाद अब 2017 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पार्टी सूत्रों ने बताया कि फिलहाल गोवा में चुनाव लड़ने को लेकर ही मंजूरी दी गई है. इसके अलावा पार्टी 2017 पंजाब विधानसभा चुनावों में लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी है. साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी. इसके अलावा 2017 में और किसी राज्य के चुनाव लड़ने की योजना नहीं है.

Advertisement
ये भी पढ़ें: AAP के 21 विधायक ठहराए जा सकते हैं अयोग्य

गोवा की स्थिति जानने में जुटी टीम
पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता और अनुभवी वॉलंटियर्स मिलकर पहले से गोवा की वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने में जुट गए हैं. साथ ही स्थानीय लोगों का समर्थन भी पाने की कोशिश की जा रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने भी मार्च में गोवा के दौरे के वक्त कहा था कि पार्टी राज्य में चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक है.

रैली के बाद लिया जाएगा फैसला
पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि मई महीने के आखिर में गोवा में रैली की जाएगी और उसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा. पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह के मुताबिक आम आदमी पार्टी को गोवा में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और पार्टी के गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की बहुत संभावनाएं हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »