छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है. इस आदेश के तहत कई सीनियर अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को अहम विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.
• ऋचा शर्मा को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का ACS नियुक्त किया गया है; साथ ही उन्हें ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के DG और विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
• मनोज कुमार पिंगुआ को वन और जलवायु परिवर्तन विभाग का ACS बनाया गया है.
• सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है; साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
• निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है.
• शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है; साथ ही उन्हें समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
• डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है; इसके अलावा उन्हें जनसंपर्क विभाग और पेंशन निवारण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
• डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
• परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है; साथ ही उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
• रीना बाबा साहेब कंगाले को वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
• अविनाश चंपावत को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
• मुकेश कुमार बंसल को वाणिज्यिक कर (आबकारी और पंजीकरण को छोड़कर) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है; साथ ही उन्हें PWD, विमानन विभाग, मुख्यमंत्री के सचिव और CGRIDC के MD की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं.
• आर. संगीता को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है.
• बसवराजू एस. को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
• शम्मी आबिदी को राजस्व, आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग का सचिव बनाया गया है; साथ ही उन्हें राहत और पुनर्वास आयुक्त और भू-अभिलेख आयुक्त का प्रभार भी दिया गया है.
नए कलेक्टर की पोस्टिंग:-
• पुष्पा साहू: कोरिया
• डॉ. संतोष कुमार देवांगन: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
• चंदन संजय त्रिपाठी: बलरामपुर-रामानुजगंज
• संतान देवी जांगड़े: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
• पद्मिनी भोई साहू: सारंगढ़-बिलाईगढ़
• रेना जमील: सूरजपुर
• विश्वदीप: बीजापुर
अन्य प्रमुख नियुक्तियां:-
• संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम का आयुक्त और एमडी, रायपुर स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त प्रभार नियुक्त किया गया.
• महादेव कावरे को आयुक्त, सहकारिता और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं पदस्थ किया गया.
• श्याम लाल धावड़े रायपुर संभाग के आयुक्त नियुक्त.
• सारांश मित्तर को ऊर्जा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार के साथ क्रेडा का CEO नियुक्त किया गया.
• पदुम सिंह एल्मा को आबकारी आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया.
• संजीव कुमार झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
सुमी राजाप्पन