छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP का गढ़ था केशकाल, कांग्रेस ने लगाई सेंध

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले आजतक पर आप सभी विधानसभा सीटों के बारे में जान सकते हैं. इसी कड़ी में कांकेर जिले की केशकाल विधानसभा सीट के बारे में पढ़ें...

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. यहां पर इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की केशकाल विधानसभा सीट पर सभी की नज़रें हैं.

ये विधानसभा सीट एसटी के लिए आरक्षित है. 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. इससे पहले ये क्षेत्र पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में था. चुनाव-उपचुनाव दोनों में ही बीजेपी का परचम था.

Advertisement

2013 में कांग्रेस के संतराम नेतम ने करीब 8 हजार वोटों से बीजेपी के सेवकराम को हराया था. सेवक राम यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं.

2013 विधानसभा चुनाव, एसटी सीट

संतराम नेतम, कांग्रेस, कुल वोट मिले 53867

सेवकराम नेतम, बीजेपी, कुल वोट मिले 45178

2008 उपचुनाव, एसटी सीट

सेवकराम नेतम, बीजेपी, कुल वोट मिले 58362

भू. मरकाम, कांग्रेस, कुल वोट मिले 36476

2008 विधानसभा चुनाव, एसटी चुनाव

सेवकराम नेतम, बीजेपी, कुल वोट मिले, 46006

धन्नू मरकाम, कांग्रेस, कुल वोट मिले 37392

2003 विधानसभा चुनाव, एसटी चुनाव

महेश बघेल, बीजेपी, कुल वोट मिले 44477

फूलो देवी, कांग्रेस, कुल वोट मिले 33195

छत्तीसगढ़ के बारे में...

आपको बता दें किमें कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

Advertisement

2013में क्या थे नतीजे...

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बारको मात देकर सरकार बनाई थी.की अगुवाई मेंको 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं.

2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement