हिम्मत को सलाम- डेढ़ साल का मासूम कुएं में गिरा, बचाने के लिए बुआ ने लगा दी छलांग

गरियाबंद में डेढ़ साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते गहरे कुएं में गिर गया. यह देख बच्चे की बुआ ने कुएं में छलांग लगा दी और अपने भतीजे को बचा लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रस्सी कुएं में फेंकी और गायत्री बच्चे को लेकर ऊपर आ गई. उस दौरान बच्चे की सांसें थम सी गईं थीं.

Advertisement
कुएं में छलांग लगाकर बुआ ने भतीजे की जान बचाई कुएं में छलांग लगाकर बुआ ने भतीजे की जान बचाई

महेंद्र नामदेव

  • गरियाबंद ,
  • 12 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में डेढ़ साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते गहरे कुएं में गिर गया. यह देखकर बच्चे की बुआ ने कुएं में छलांग लगा दी और अपने मासूम भतीजे को बचा लिया. कुएं में गिरने से बच्चे की सांसें बंद हो गई थीं. तुरंत ही बुआ ने अपने मुंह से सांस दी और मासूम की सांसें चलने लगीं.

हालांकि, इस दौरान युवती का पैर टूट गया. पूरे इलाके में बुआ की जांबाजी की चर्चा हो रही है. यह घटना केरेगांव की है. शाम के समय हर्ष ध्रुव खेल रहा था. घर पर कोई भी पुरुष नहीं था. बच्चे की मां और घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान बच्चे की दादी को कुएं में जोर से गिरने की आवाज आई. तब जाकर उसने देखा कि हर्ष कुएं में गिर गया है.  

Advertisement

बुआ ने कुएं में कूदकर मासूम बच्चे की बचाई जान

इसके बाद चीख पुकार मच गई. बच्चे की मां भी मौके पर पहुंची. मगर, उसकी भी हिम्मत नहीं हुई कि वह कुएं में कूद जाए. इस बीच बच्चे की बुआ गायत्री ध्रुव ने कुएं में छलांग लगा दी. वहां जाकर उसने बच्चे को तलाशा और मासूम मिल गया. अपनी जान जोखिम में डालकर गायत्री ने अपने भतीजे को बचा लिया. 

भतीजे को बचाने के दौरान गायत्री का पैर टूट गया

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रस्सी कुएं में फेंकी और गायत्री बच्चे को लेकर ऊपर आ गई. उस दौरान बच्चे की सांसें नहीं चल रही थीं. बुआ गायत्री ने बच्चे को उल्टा किया और पेट दबाया. उसके मुंह से काफी पानी निकला और अपने मुंह से सांसें दीं फिर मासूम की सांसे चलने लगीं.

Advertisement

इसके बाद तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. कुएं की गहराई 29 फीट थी. पूरे इलाके में गायत्री के हौलसे को लोग सलाम कर रहे हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »