शराब की बोतल, गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड... रात में बिल्डिंग से गिरा कपल, छत पर क्या हुआ, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां देर रात एक युवक और युवती तीन मंजिला इमारत से नीचे गिरे मिले. हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. छत पर शराब की बोतल, कपड़े और अन्य सामान मिलने से मामला रहस्यमय हो गया है. पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.

Advertisement
शराब पीकर संबंध बनाने के एंगल से भी हो रही जांच. (Photo: ITG) शराब पीकर संबंध बनाने के एंगल से भी हो रही जांच. (Photo: ITG)

मनीष शरण

  • बिलासपुर,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे लोगों को सन्न कर दिया. शहर के अभिलाषा परिसर स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक प्रेमी जोड़ा तीन मंजिला इमारत से नीचे गिरा मिला. तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर जब लोग घरों से बाहर निकले, तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. युवक और युवती खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे.

Advertisement

इस घटना की खबर फैली तो अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज अस्पताल में जारी है.

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. बताया जा रहा है कि युवक और घायल युवती के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों देर रात बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पार्टी करने पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: 'अंग्रेजी स्टाइल में प्यार करूंगी...',पलंग से बांधकर गर्लफ्रेंड ने बनाए संबंध, फिर केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पहले दोनों ने शराब पी, फिर संबंध बने, फिर नीचे गिरे. पुलिस को छत से शराब की बोतल, कुछ कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ है. युवक जब नीचे गिरा तो वह अंडरवीयर और बनियान में था. इन चीजों ने मामले को और रहस्यमय बना दिया.  

Advertisement

अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले छत पर दोनों ने शराब पी. इसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ होगा. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह आत्महत्या थी, कोई हादसा था या फिर कोई और वजह है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही, फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती के होश में आने के बाद ही इस मामले की असली तस्वीर सामने आ सकेगी. उसके बयान से ही पता चल सकेगा कि आखिर छत पर क्या हुआ था. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement