छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर-रायगढ़-नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर बड़ा हादसा हो गया. जहां सीतापुर थाना अंतर्गत काराबेल पुलिया पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी. जिससे तीनों की मौत हो गई.

Advertisement
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा

सुमित सिंह

  • रायपुर,
  • 14 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर-रायगढ़-नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर बड़ा हादसा हो गया. जहां सीतापुर थाना अंतर्गत काराबेल पुलिया पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी. जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बीती रात की है. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. 

Advertisement

हादसा इतना दर्दनाक था कि दो युवक पुल पर ही कुछ मीटर की दूरी पर गिरे, जबकि तीसरा युवक पुलिया के नीचे पुरानी सड़क पर जा गिरा. हादसे में सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: भयानक रोड एक्सीडेंट में कैसे बची पत्नी की जान, एक्टर सोनू सूद ने वीड‍ियो जारी कर बताया

जानकारी के अनुसार लखनपुर के गुमगा निवासी विनोद पैंकरा अपने 2 साथियों के साथ रायगढ़ से मजदूरी कर लौट रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. पुलिस ने बताया कि अंबिकापुर रायगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी. जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: मर्डर को रोड एक्सीडेंट में तब्दील करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने CCTV की मदद से सुलझाया केस

Advertisement

फिलहाल अभी तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. हादसे के बाद से ही वह फरार है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »