8 साल पुरानी फोटो से गरमाई बिहार की राजनीति, तेजस्वी ने नीतीश पर दागे तीखे सवाल

बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला फिर से तेज हो गया है. शुक्रवार को जेडीयू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक फोटो दिखाते हुए तमाम आरोप लगाए.

Advertisement
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

राहुल विश्वकर्मा

  • ,
  • 04 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

बिहार की राजनीति में पुरानी तस्वीरों के सहारे अब डर्टी पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. शुक्रवार को जेडीयू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक फोटो दिखाते हुए तमाम आरोप लगाए. कुछ घंटे बाद ही तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख नीतीश सरकार पर पलटवार किया. इसके अलावा एक महिला के साथ वाली फोटो के सहारे उनका चारित्रिक हनन करने का आरोप लगाया.

Advertisement

ये लिखा फेसबुक पोस्ट में

तेजस्वी ने फेसबुक पोस्ट में पर कई सवाल दागे. फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा- आदरणीय नीतीश चाचा ने है कि एक लड़की के साथ तस्वीर सामने कर, मेरा राजनीतिक चरित्र हनन करने का प्रयास किया. हम तो ज़हरीली शराब माफ़िया के साथ उनकी फ़ोटो दिखा छवि कुमार को आइना दिखाने का काम कर रहे थे. मेरा जो फोटो दिखाया गया है, वह उस समय का है जब हम राजनीति में नहीं आये थे. उस समय हम आईपीएल खेला करते थे. उन IPL सीज़न में मैच के बाद सभी खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ आफ्टर मैच पार्टी होती थी.’

2010 का है फोटो

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार आज हताश और असहज हैं. हम सच्चे है, इसलिए ख़ुद सामने आकर आरोपों जवाब दे रहे हैं. आपकी तरह रोबोट आगे नहीं करते. मैं मर्द का बच्चा हूं और अपने जवाब ख़ुद देता हूं. तेजस्वी ने बड़ी साफगोई से कहा कि फोटो बिलकुल असली है. यह फोटो 2010 का है.

Advertisement

महिला की इज्जत से खेलने का हक किसने दिया

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि मुझ पर निशाना साधने के लिए एक अपरिचित महिला का मात्र एक फोटो के आधार पर चरित्र हनन कर रहे हैं. ये अनजान महिला सम्भवतः आज किसी की पत्नी होगी, किसी की मां होंगी, एक घर की इज़्ज़त, बहु होंगी. इस महिला की इज़्ज़त से खेलने का नीतीश कुमार को क्या अधिकार है? तेजस्वी ने ट्रेनों का नाम उपासना और अर्चना एक्सप्रेस रखने पर भी नीतीश पर निशाना साधा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »