तेजस्वी को लालू ने अपने भ्रष्टाचार में साझेदार बनाकर फंसा दिया: सुशील मोदी

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनकी पार्टी नहीं बल्कि उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने भ्रष्टाचार में साझेदार बना कर फंसा दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 13 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनकी पार्टी नहीं बल्कि उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने भ्रष्टाचार में साझेदार बना कर फंसा दिया है.

मोदी ने कहा कि कल जिस तरीके से तेजस्वी ने कहा कि जिस वक्त घोटाला हुआ था, वह केवल 14 -15 वर्ष के थे, इससे यह बात तो साफ़ है कि तेजस्वी ने मान लिया है कि उनके पिता लालू प्रसाद ने 2004 में घोटाला किया था.

Advertisement

मोदी ने कहा कि अगर लालू प्रसाद ने रेल मंत्री के नाते रेलवे के दो होटल के बदले डिलाइट मार्केटिंग के माध्यम से पटना में 3 एकड़ जमीन नहीं ली होती तो तेजस्वी नहीं फंसते. मोदी ने कहा कि अगर 26 वर्ष के तेजस्वी को लालू अपने करीबी का साझेदार नहीं बनाया होता, आरजेडी विधायक अबू दुजाना से सांठगांठ कर अगर तेजस्वी की जमीन पर नियम-कानून की धज्जियां उड़ाकर 750 सौ करोड़ के मॉल का निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया होता, मॉल की मिट्टी को पटना चिड़ियाघर में नहीं खपाया होता और तेजस्वी के नाम पर दिल्ली में पास न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 115 करोड़ की संपत्ति नहीं बनाई होती तो तेजस्वी कभी नहीं फंसते.

मोदी ने कहा कि तेजस्वी को नीतीश कुमार द्वारा मांगा जा रहा प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाना चाहिए और जब तक वह आरोपमुक्त नहीं हो जाते हैं तब तक उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement