योगी की राह पर नीतीश सरकार, रोहतास में सील कराए गए 7 अवैध बूचड़खाने

बिहार में बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर दबाव बनाते हुए ना केवल अवैध बूचड़खानों को बंद करने की मांग उठाई थी बल्कि उन बूचड़खानों को जिनको लाइसेंस जारी किया है, उनके लाइसेंस को भी रद्द करने की बात कही थी.

Advertisement
सील किए गए अवैध बूचड़खाने सील किए गए अवैध बूचड़खाने

लव रघुवंशी / सुजीत झा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की जा रही है. रोहतास जिले के सात अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया है. पटना हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि रोहतास में सभी अवैध बूचड़खानों को 6 हफ्तों के भीतर बंद कर दिया जाए. 31 मार्च तक लाइसेंस रिन्यू नहीं होने के कारण रोहतास के बिक्रमगंज में जिला प्रशासन ने 7 बूचड़खाने सील किए. सिविल एसडीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व में पड़ी छापामारी.

Advertisement

बिहार में बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर दबाव बनाते हुए ना केवल को बंद करने की मांग उठाई थी बल्कि उन बूचड़खानों को जिनको लाइसेंस जारी किया है, उनके लाइसेंस को भी रद्द करने की बात कही थी.

सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन
इस मुद्दे को बिहार विधानसभा में उठाते हुए प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार सरकार ने जल्द से जल्द अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं की और उन्हें बंद नहीं किया तो इसको लेकर बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी. इस मसले पर बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने भी राज्य के तमाम अवैध बूचड़खानों को बंद करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा. बिहार में इस वक्त तकरीबन 150 अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं.

Advertisement

कई राज्यों में उठी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश के बाद कई राज्यों में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है. झारखंड में अवैध बूचड़खानों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था. हरियाणा के गुड़गांव में शिवसेना ने मीट और चिकन की करा दिया. इनमें मल्टीनेशनल फूड चेन KFC भी शामिल है. शिवसेना ने नवरात्र में मीट न बिकने देने की बात कही. जयपुर नगर निगम ने भी सभी को आदेश दिया कि एक अप्रैल से उन सभी स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानों को बंद किया जाएगा, जिनके पास लाइसेंस नहीं है. लेकिन दुकानदारों का कहना है कि उनको ना तो लाइसेंस दिया जा रहा है और ना ही लाइसेंस को रिन्यू किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »