आरजेडी बिहार में तनाव पैदा कर रहीः सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद का इलाज कहां हो और वे जेल से किस वाहन के द्वारा देश के किस अस्पताल में ले जाए जाएं, ये सारे फैसले विशेष अदालत की निगरानी में हो रहे हैं, लेकिन आरजेडी के लोग अदालत के हर फैसले पर राजनीतिक नजरिये से बयानबाजी कर न्यायपालिका के प्रति दुराग्रह और संदेह का वातावरण पैदा कर रहे हैं.

Advertisement
सुशील कुमार मोदी सुशील कुमार मोदी

सुजीत झा / वरुण शैलेश

  • पटना,
  • 29 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि लालू यादव जिस संविधान की रक्षा का नाटक करते हैं, उसी को खोखला करने में लगे हैं.

ने कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी करार दिए गए का इलाज कहां हो और वे जेल से किस वाहन के द्वारा देश के किस अस्पताल में ले जाए जाएं, ये सारे फैसले विशेष अदालत की निगरानी में हो रहे हैं, लेकिन आरजेडी के लोग अदालत के हर फैसले पर राजनीतिक नजरिये से बयानबाजी कर न्यायपालिका के प्रति दुराग्रह और संदेह का वातावरण पैदा कर रहे हैं.

Advertisement

मोदी ने आरजेडी पर बिहार में तनाव फैलाने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि महागठबंधन सरकार के समय जमानत पर छूटते ही सजायाफ्ता पूर्व सांसद शहाबुद्दीन ने नीतीश कुमार को नेता मानने से इनकार कर दिया था, लेकिन लालू प्रसाद ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई न करके उनके बयान को जायज ठहराया था.

मोदी ने कहा कि शहाबुद्दीन जैसे बाहुबलियों को संरक्षण देकर राजद ने अपने 15 साल के शासन में जिन तत्वों को बढ़ावा दिया, वे एनडीए सरकार को बदनाम करने के लिए राज्य में तनाव पैदा कर रहे हैं. सत्ता से बेदखल होने की हताशा निकालने के लिए लोग किसी भी सीमा तक जा सकते हैं.

मोदी ने कहा कि डेटा लीक मामले में फंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका के लंदन स्थिर दफ्तर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां कांग्रेस के चुनाव चिन्ह वाला पोस्टर लगा दिख रहा है. राहुल गांधी को बताना चाहिए कि देश के चुनाव में विदेशी एजेंसी के हस्तक्षेप का सहारा किसने लिया?

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »