लालू ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया ढोंग, कहा- इंदिरा ने किए थे PAK के दो टुकड़े

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जो सर्जिकल स्ट्राइक किया था, उससे पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और इनका (मोदी सरकार) का सर्जिकल ऑपरेशन तो ढोंग है.

Advertisement
राजद प्रमुख लालू यादव राजद प्रमुख लालू यादव

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव ने पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ मोदी सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक को ढोंग बताया है. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जो सर्जिकल स्ट्राइक किया था, उससे पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और इनका (मोदी सरकार) का सर्जिकल ऑपरेशन तो ढोंग है.

सितंबर 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक

Advertisement

गौरतलब है कि उरी हमले के बाद सख्त एक्शन लेते हुए भारतीय सेना ने अधिकृत कश्मीर में चल रहे टेरर लॉन्च पैड पर हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया था.

चीन को लेकर जताई चिंता

ने सीमा पर चीन के साथ चल रहे विवाद का भी जिक्र किया. आरजेडी प्रमुख ने चिंता जताई कि चारों तरफ हमले हो रहे हैं, चीन देश में घुस रहा है और देश के पास दस दिन का भी युद्ध लड़ने के लिए मसाला ही नहीं है.

कैग की रिपोर्ट में खुलासा

हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि भारतीय सेना इन दिनों गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है. संसद में रखी गई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बताया गया था कि युद्ध छिड़ने की स्थिति में सेना के पास महज 10 दिन के लिए ही पर्याप्त गोला-बारूद है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »