बिहार: पूर्णिया कलेक्ट्रेट में मुंशी ने शराब पीकर किया खूब हंगामा, गिरफ्तार

पूर्णिया कलेक्ट्रेट कैंपस में नशे में धुत होकर एक शख्स ने खूब हंगामा किया. जांच में पता चला कि वह वहां मुंशी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुंशी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुंशी

प्रफुल्ल झा

  • पूर्णिया,
  • 21 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST
  • शराब पीकर सरकारी रिकॉर्ड रूम में किया हंगामा
  • करीब 30 वर्षों से समाहरणालय में कर रहा काम

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद लोग शराब पीने से बाज नहीं आते हैं. ताजा मामला पूर्णिया समाहरणालय का है, जहां एक युवक शराब के नशे में धुत होकर लोगों को गंदी गालियां देने लगा. इस दौरान उसने खूब हंगामा किया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया समाहरणालय कैंपस में डीएम, एसपी कार्यालय के साथ दूसरे अहम दफ्तर भी हैं. गुरुवार दोपहर पूर्णिया कलेक्ट्रेट परिसर में एक शराबी नशे में धुत होकर हंगामा करने लगा. उसने खुद का नाम अजीत कुमार दास (48) बताया. वह पूर्णिया के मधुबनी दुर्गा स्थान का निवासी है. कैंपस में मौजूद पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम पहुंची तो वह भागने  लगा, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया.

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने ब्रेथ एथलाइजर से जांच की तो पता चला कि उसने शराब पी रखी थी. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी अजीत करीब 30 वर्षों से समाहरणालय परिसर में सरकारी फाइलों के संग्रह (रिकॉर्ड) रूम में बतौर मुंशी कार्यरत है. वह अक्सर शराब पीकर रिकॉर्ड रूम पहुंचता था. जब कोई शराब पीने के लिए मना करता तो उसके साथ भी गाली-गलौज और हाथापाई कर हंगामा करने लगता था.

पूर्णिया उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दिनबंधु ने बताया कि हमारी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »