PSE: बिहार में CM के लिए नीतीश कुमार के मुकाबले में कहां खड़े हैं तेजस्वी यादव?

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक जेडीयू नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य के 46 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं, जबकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को 28 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं. इस रेस में सुशील मोदी तीसरे और राबड़ी देवी चौथे नंबर पर हैं.

Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

राम कृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

बिहार में 'सुशासन बाबू' यानी मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का जलवा अब भी बरकरार है. लोकप्रियता के मामले में नीतीश कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजस्वी यादव से कहीं आगे हैं. ये बातें इंडिया टुडे पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (PSE) के चौथे संस्करण से निकल कर सामने आई हैं.

नीतीश कुमार सूबे के मुख्यमंत्री पद की रेस में पहले पायदान पर हैं, जबकि तेजस्वी यादव दूसरे और सुशील मोदी तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा राबड़ी देवी मुख्यमंत्री की रेस में चौथे नंबर पर हैं. इंडिया टुडे ग्रुप और एक्सिस माई इंडिया के ताजा सर्वे पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (पीएसई) के मुताबिक नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य के 46 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं, जबकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को 28 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं.

Advertisement

इसके अलावा बीजेपी नेता और को सूबे के नौ फीसदी और राबड़ी देवी को सिर्फ एक फीसदी लोग ही मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं. बिहार की मौजूदा सरकार के कामकाज की बात करें, तो सूबे के 38 फीसदी लोग नीतीश कुमार के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 24 फीसदी लोग उनके काम करने के अंदाज को ठीकठाक मानते हैं. साथ ही 34 फीसदी लोग के कामकाज से खुश नहीं हैं.

अगर आरजेडी और जेडीयू के रिश्ते की बात करें, तो 35 फीसदी लोगों का कहना है कि आरजेडी का साथ छोड़ने से नीतीश कुमार की छवि को नुकसान पहुंचा है, जबकि 56 फीसदी इस बात को सिरे से खारिज करते हैं. सूबे के 49 फीसदी लोगों का मानना है कि जेडीयू नेता नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने से भ्रष्टाचार में कमी आई है, जबकि 40 फीसदी लोग ऐसा नहीं मानते हैं.

Advertisement

वहीं, बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी का भी जलवा कायम हैं. वो पीएम पद के लिए बिहार के 58 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं, जबकि राहुल गांधी को सिर्फ 32 फीसदी लोग ही पीएम बनते देखना चाहते हैं. मौजूदा केंद्र सरकार के कामकाज की बात करें, तो बिहार के 48 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 20 फीसदी लोग उनके कामकाज को ठीकठाक मानते हैं.

इसके साथ ही 28 फीसदी लोग पीएम मोदी के काम करने के अंदाज से संतुष्ट नहीं हैं. इसके अतिरिक्त सूबे के 89 फीसदी लोग चाहते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाएं. वहीं, सूबे के 24 फीसदी लोगों का कहना है कि वो राफेल के बारे में जानते हैं, जबकि 76 फीसदी लोगों ने इससे इनकार किया है.

बिहार में यह सर्वे 22 से 26 सितंबर के बीच किया गया. इसमें 15,375 लोगों को शामिल किया गया. इनसे सीएम पद की पहली पसंद, नीतीश सरकार के कामकाज और चुनावी मुद्दे से जुड़े सवाल किए गए. अगर चुनावी मुद्दे की बात करें, बिहार के 53 फीसदी लोग स्वच्छता, 52 फीसदी लोग रोजगार, 50 फीसदी लोग पीने के पानी, 38 फीसदी कृषि और 32 फीसदी लोग महंगाई को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा मानते हैं.

Advertisement

मालूम हो कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 2015 में हुए चुनाव में JDU को 71 सीटों पर कामयाबी मिली थी. इस चुनाव में RJD को 80, BJP को 53 और कांग्रेस को 27 सीट हासिल हुई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »