लालू के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. शुक्रवार सुबह ही तकरीबन 10 बजे आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. आयकर विभाग की एक टीम दानापुर के मां मरीचिया कॉम्प्लेक्स में भी छापेमारी की, जहां पर सुभाष यादव के तीन आलीशान फ्लैट्स है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

राम कृष्ण / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 23 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. शुक्रवार सुबह ही तकरीबन 10 बजे आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. आयकर विभाग की एक टीम दानापुर के मां मरीचिया कॉम्प्लेक्स में भी छापेमारी की, जहां पर सुभाष यादव के तीन आलीशान फ्लैट्स है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम सुभाष यादव के दिल्ली और धनबाद स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है. इसके अलावा आयकर विभाग की टीम सुभाष यादव के दीघा स्थित घर पर भी छापेमारी कर रही है, जहां पर वह खुद ही मौजूद है. के करीबी सुभाष यादव की एक अपनी कंपनी भी है, जिसका नाम ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड है. इस कंपनी के जरिए वह अवैध बालू के खनन का धंधा करता है.

बताया जा रहा है कि सुभाष यादव ने इस कॉम्प्लेक्स में पिछले साल ही तीन फ्लैट खरीदे थे, जिसके लिए उसने 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. इसी कॉम्प्लेक्स में लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भी लोगों के फ्लैट्स हैं, जिनको प्रवर्तन निदेशालय ने राबड़ी के ऊपर चल रहे भ्रष्टाचार के मामले को लेकर कुछ महीने पहले सील कर दिया था.

Advertisement

मालूम हो कि सुभाष यादव लालू प्रसाद यादव का बेहद करीबी है और आरजेडी का महासचिव भी है. बताया जाता है कि पटना और आसपास के इलाकों में बालू का अवैध खनन इसी के इशारे पर होता है. शुक्रवार को इस अवैध बालू के कारोबार के कनेक्शन में ने इसके कई ठिकानों पर छापेमारी की. बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कई मौके पर यह भी आरोप लगाया कि सुभाष यादव आरजेडी के लिए राजनीतिक फंडिंग का भी काम करता है.

पिछले साल सुशील मोदी ने आरोप लगाया था कि मां मरीचिया कॉम्प्लेक्स जिस जमीन पर बना हुआ है, उसको लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री रहते हुए नौकरी देने के एवज में कुछ लोगों से अपने परिवार के नाम पर लिखवा लिया था. इसके बाद यह जमीन बिल्डर को दे दी गई थी, जिसने यहां 18 फ्लैट्स बनाए, जिसमें से नौ राबड़ी देवी को मिले थे और तीन सुभाष यादव ने पिछले साल खरीदा. मां मरीचिया कॉम्प्लेक्स लालू प्रसाद की मां के नाम पर बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »