बीजेपी नेता के घर के सामने बूढ़ी गाय बांधने पर लालू के खिलाफ मामला दर्ज

बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने अपने घर के सामने दो बूढ़ी गाय बांधने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने राजद कार्यकर्ताओं पर मारपीट कर 2000 रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया है.

Advertisement
लालू प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव

विजय रावत

  • हाजीपुर,
  • 06 मई 2017,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST

बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने अपने घर के सामने दो बूढ़ी गाय बांधने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने राजद कार्यकर्ताओं पर मारपीट कर 2000 रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया है.

के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदेश्वर कुमार भारती ने अपने वकील लक्ष्मण कुमार सिन्हा किसलय के मार्फत वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में लालू और उनकी पार्टी के चार अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराई है.

Advertisement

प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद एफ बारी ने भारती के इस परिवाद पत्र की सुनवाई की तारीख आगामी 19 मई निर्धारित करते हुए इसे अपर मुख्य न्यायधीश (चतुर्थ) को भेज दिया.

भारती के वकील किसलय ने आरोप लगाया कि द्वारा नालंदा जिला के राजगीर में किए गए आह्वान पर बीते पांच मई को राजद कार्यकर्ता उनके मुवक्किल के घर के सामने दो बूढी गाय बांधने आये. इस पर उन्होंने विरोध किया, इसके बाद राजद कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और 2,000 रुपये छीन लिए. 

भारती ने यह भी आरोप लगाया है कि राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बूढ़ी गायों को खिलाने, अपने यहां रखने और उनकी सेवा करने के लिए धमकाया.

गौरतलब है कि चार मई को ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि बीजेपी के लोग बूढ़ी और दूध नहीं दे पाने वाली गायों की सही मायने में देखभाल करते हैं या नहीं, यह पता लगाने के लिए उनके घरों के बाहर ऐसे मवेशियों को बांधा जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »