नीतीश कुमार और आरजेडी एमएलसी के विवाद में जुड़ा नया अध्याय! जानिए क्या है पूरा मामला

बीते दिनों सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुनील कुमार सिंह दिल्ली गए हुए थे जहां पर उनकी मुलाकात अमित शाह से हुई थी. इस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसको लेकर नीतीश कुमार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान महागठबंधन की एक बैठक में सुनील कुमार सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई थी

Advertisement
नीतीश कुमार फाइल फोटो नीतीश कुमार फाइल फोटो

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 12 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह के रिश्ते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छे नहीं है यह सबको पता है और इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है जहां पर सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है.

दरअसल, आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसके लिए पटना प्रशासन के तरफ से निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं.

Advertisement

इसी कड़ी में सुनील कुमार सिंह को भी पटना प्रशासन के तरफ से निमंत्रण भेजा गया है मगर इस निमंत्रण कार्ड में सुनील कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक, विरोधी दल बताया गया है जिसको लेकर सुनील कुमार सिंह का गुस्सा नितीश कुमार पर फूटा है.

सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर निमंत्रण कार्ड पोस्ट करते हुए कहा है “पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, आईएएस जो नीतीश कुमार के नालंदा जिले के मूल निवासी है उन्हें मैं तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आमंत्रण कार्ड पर मुझे सरकार द्वारा निर्गत अधिसूचना के ठीक विपरीत उप मुख्य सचेतक, विरोधी दल का दर्जा दे दिया है”.

सुनील कुमार सिंह ने आगे लिखा “माननीय को माननीय ना तो लिखना है और ना तो समझना है. यह तो ऊपर से साहब जी का ही आदेश है तो इसमें तो कोई खास ग्लानि वाली बात नहीं है. क्योंकि महाविद्वान रवि साहब भली-भांति जानते हैं कि मुख्यमंत्री की भ्रुकुटी कतिपय कारणों से मेरे ऊपर हमेशा तनी रहती है. इसलिए अपने आका को खुश करने के ख्याल से मुझे उप मुख्य सचेतक विरोधी दल का दर्जा दे दिया”.

Advertisement

जाहिर है, बीते कुछ समय से नीतीश कुमार और सुनील कुमार सिंह के रिश्तो में काफी तल्खी देखने को मिली है खासकर तब से जब सुनील कुमार सिंह की एक तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

बीते दिनों सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुनील कुमार सिंह दिल्ली गए हुए थे जहां पर उनकी मुलाकात अमित शाह से हुई थी. इस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसको लेकर नीतीश कुमार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान महागठबंधन की एक बैठक में सुनील कुमार सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई थी और उन्हें बीजेपी और अमित शाह के संपर्क में होने का आरोप लगाया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »