बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से आज हुई 26 लोगों की मौत, कई इलाकों में वज्रपात का अलर्ट

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से गुरुवार को 26 लोगों की मौत हो चुकी है. आपदा प्रबंधन विभाग ने भी वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मधेपुरा जिला के सदर प्रखंड, मुरलीगंज, कुमाखंड में वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सुजीत झा

  • पटना,
  • 02 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:33 PM IST

  • बिहार में आकाशीय बिजली की वजह से गई 22 लोगों की जान
  • समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर हुई 5 लोगों की मौत

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से गुरुवार को अभी तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यहा जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के 8 जिलों में आज आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की जान चली गई. इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग ने भी वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मधेपुरा जिला के सदर प्रखंड, मुरलीगंज, कुमाखंड में वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है. वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की मौत हुई है.

इन आठ जिलों में हुई 26 लोगों की मौत

बिहार के आठ जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली की वजह से 26 लोगों की जान चली गई. इसमें अगर जिलेवार देखें तो पटना में 6, पूर्वी चंपारण में 4, समस्तीपुर में 7, शिवहर में 2, कटिहार में 3, मधेपुरा में 2, पूर्णिया में 1 और पश्चिमी चंपारण में 1 मौत रिकॉर्ड हुई है.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बिहार के समस्तीपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के रोसड़ा में तीन, पूसा के मोरसंड में एक, भुईधारा में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है. समस्तीपुर में आकाशीय बिजली से जिन लोगों की मौत हुई है उनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Advertisement

आकाशीय बिजली से मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए नीतीश सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी हुए संदेश में कहा गया है कि राज्य में आकाशीय बिजली से मारे गए 26 लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने इन लोगों की मौत पर शोक भी व्यक्त किया है.

बिहार में नदियां उफान पर, गांवों में घुसा पानी-बाढ़ का खतरा

बिहार में बाढ़ की आहट ने लोगों की नींद उड़ा दी है. डर के साए में रात-रात भर लोग जगकर समय बिता रहे हैं. मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरंभगा और सीतामढ़ी के तराई वाले इलाके के कई गांवों में पानी घुस गया है. वहीं कई घर डूब गए हैं. महानंदा, कमला बलान, कोसी और बागमती नदियां उफान पर बह रही हैं. साथ ही गंगा के बढ़ते जलस्तर से भी लोगों में डर बैठ गया है.

यह भी पढ़ें:

बिहार में नेपाल से सटे कई जिलों में बाढ़ के डर ने लोगों की नींद उड़ा दी है. यहां मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरंभगा और सीतामढ़ी के तराई वाले इलाके में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. महानंदा, कमला बलान, कोसी और बागमती नदियां उफान पर बह रही हैं. साथ ही गंगा के बढ़ते जलस्तर से भी लोगों में डर समाया हुआ है. यहां कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. घर डूब चुके हैं, मजबूरन लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ रहा है.

Advertisement

दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. लगातार हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण कमला बलान और कोशी की नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है. ऐसे में अब पानी नदी से निकलकर कुशेश्वर स्थान के निचले इलाके में फैलने लगा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement