बिहार में पकड़ी गई 50 लाख रुपये की शराब, प्याज की बोरियों में हो रही थी तस्करी

बिहार के गोपालगंज में पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने प्याज से लदे हुए एक ट्रक से 50 लाख रुपये की शराब को बरामद किया है. प्याज की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी जिसे स्कैनिंग के जरिए अधिकारियों ने पकड़ लिया. ये ट्रक हरियाणा से मुजफ्फपुर जाने के लिए निकला था. ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
शराब तस्करी में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार शराब तस्करी में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

aajtak.in

  • गोपालगंज,
  • 08 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

बिहार में शराबबंदी लागू है जिसके बाद वहां शराब तस्कर लोगों तक शराब पहुंचाने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपनाते हैं. मद्य निषेध विभाग और बिहार पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी शराब तस्करों पर लगाम नहीं लगा पा रही है. 

ताजा मामला बिहार के गोपालगंज का है जहां यूपी सीमा पर प्याज की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी. दरअसल यूपी-बिहार सीमा पर बने चेकपोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी.

Advertisement

नियमित वाहन जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग के अधिकारी जब प्याज से लदे एक ट्रक को स्कैनर से स्कैन करने लगे तो अंदर बोतल होने का प्रमाण मिला. इसके बाद इस ट्रक से प्याज की बोरियों को हटाया गया तो सभी की आंखें फटी रह गईं. प्याज की बोरियों के बीच करीब 800 कार्टन विदेशी शराब पाया गया.

इसके बाद मद्य निषेध के अधिकारियों ने शराब के साथ ट्रक को जब्त कर लिया. इसके साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. यह ट्रक हरियाणा से मुजफ्फरपुर जा रही था. मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने ट्रक सहित जब्त शराब को कुचायकोट थाने को भेज दिया. गिरफ्तार चालक हरियाणा के पानीपत जिले के दलबीरनगर गांव का रहने वाला है.

वहीं इस कार्रवाई को लेकर गोपालगंज के मद्य निषेध अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान प्याज लदे ट्रक को स्कैन किया गया तो उसमें बोतल जैसी तस्वीर सामने आई. उसके बाद जब प्याज हटाकर जांच की गई तो भारी मात्रा में छिपाए गए अंग्रेजी शराब के कार्टन मिले. जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये है. (इनपुट - सुनील तिवारी)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »