रांची: जेल में लालू यादव की तबीयत खराब, लाया गया अस्पताल

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची के RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह के बाद जेल प्रबंधन ने ये फैसला लिया है. अस्पताल में लालू यादव के कई तरह के चेकअप हो सकते हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

धरमबीर सिन्हा

  • रांची,
  • 17 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची के RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह के बाद जेल प्रबंधन ने ये फैसला लिया है. अस्पताल में लालू यादव के कई तरह के चेकअप हो सकते हैं.

गौरतलब है कि चारा घोटाले में दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में राजद प्रमुख लालू यादव पर आज भी फैसला टल गया है. रांची की विशेष सीबीआई अदालत में ये फैसला पिछले तीन दिनों से टलता आ रहा है.

Advertisement

सीबीआई जज शिवपाल सिंह ने पहले इस फैसले की तारीख 15 मार्च तय की थी, लेकिन लालू की तरफ से डाली गई याचिका के कारण फैसला टल गया. शनिवार को ये फैसला दूसरे हाफ में आने की उम्मीद थी. लेकिन आज भी ये फैसला टल गया है. अब फैसला 19 मार्च को आ सकता है.

फैसला आने से ठीक पहले दायर की गई अपनी याचिका में लालू ने कहा था कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उस वक़्त के तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल पीके मुखोपाध्याय समेत 3 लोगों को आरोपी बनाया जाए. इस याचिका का फैसला सुनाने के बाद ही दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू पर फैसला सुनाया जाएगा.

गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो को चारा घोटाले के तीन मामलों में पहले ही दोषी करार दिया जा चुका है. उन्हें कुल मिलाकर अब तक 13.5 साल की सजा सुनाई गई है. जिसमें लालू के ऊपर आरोप है कि उन्होंने 1995 -96 के बीच में बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए इस कोषागार से 3.13 करोड़ की अवैध निकासी की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »