इन्फेक्शन बढ़ने से लालू की बिगड़ी तबीयत, तेजस्वी ने अस्पताल से शेयर की ये फोटो

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को किडनी की बीमारी, शुगर की शिकायत के साथ-साथ, दिल की बीमारी भी है.

Advertisement
तेजस्वी ने अस्पताल पहुंच जाना लालू का हाल तेजस्वी ने अस्पताल पहुंच जाना लालू का हाल

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत में लगातार गिरावट हो रही है. उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी. तेजस्वी सोमवार को अपने पिता से मिलने मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट अस्पताल पहुंचे थे.

तेजस्वी ने ट्वीट किया कि एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट मुंबई में अपने पिता का पता करने आया. उनकी सेहत में लगातार होती गिरावट में और इन्फेक्शन में बढ़ोतरी से काफी चिंतित हूं. मैं दुआ करता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो. उनकी देखभाल के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम तैनात है. बता दें कि लालू 27 अगस्त तक जमानत पर हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि लालू यादव चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची के बिरसा मुंडा जेल में रहे लेकिन खराब सेहत की वजह से उन्हें पहले रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भेजा गया था. तकरीबन 1 महीने के इलाज के बाद एम्स ने उन्हें 30 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया था.

जिसके बाद उनका इलाज मुंबई में चल रहा है. खराब तबीयत के कारण ही वह पिछले काफी समय से जमानत पर बाहर हैं. हाल ही में उनके बेटे तेज प्रताप यादव की शादी पर जमानत पर बाहर आए थे, उसके बाद से ही उनकी तबीयत में लगातार गिरावट हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »