लालू खुद को मानते हैं फ्रीलांसर राजनेता, BJP को टक्कर देने कहीं भी जा सकते हैं

उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रचार-प्रसार करने उतरे राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कहना है कि वह एक फ्रीलांसर राजनेता हैं.

Advertisement
लालू प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 09 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रचार-प्रसार करने उतरे राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कहना है कि वह एक फ्रीलांसर राजनेता हैं. फ्रीलांसर पत्रकार जो केवल किसी एक संस्था के लिए काम नहीं करता, उसी की तर्ज पर लालू मानते हैं कि वह एक फ्रीलांसर राजनेता हैं जो भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठनों को पूरी तरीके से कुचलने के लिए किसी भी राज्य में जा सकते हैं.

Advertisement

बुधवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपने दामाद राहुल यादव जो कि समाजवादी पार्टी के टिकट पर सिकंदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं के लिए प्रचार-प्रसार करने के बाद कहा कि वह भाजपा और संघ के नफरत और जहर को पूरी तरीके से खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश आए हैं.

लालू ने कहा कि जिस तरीके से बिहार चुनाव में उन्होंने और नीतीश कुमार ने बीजेपी के विजय रथ को रोका था उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी को रोकेंगे. लालू का कहना था कि उत्तर प्रदेश में तो बीजेपी का रथ ही नहीं है और उन सब का पहिया भी टूट चुका है और जो बचा खुचा है वह 11 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद टूट जाएगा.

लालू ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री का चेहरा हैं मगर के पास ऐसा कोई व्यक्ति या चेहरा नहीं है जिसको वह मुख्यमंत्री के द्वार पर आगे कर सकें.

Advertisement

पर भी तंज कसते हुए लालू ने कहा कि बिहार में 243 सीटों के लिए हुए चुनाव में मोदी ने नुक्कड़ नुक्कड़ आने को राजा की थी मगर उत्तर प्रदेश जहां की 403 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है वहां मात्र गिनती भर रैलिया कर रहे हैं जिसका मतलब साफ है कि यूपी में बीजेपी की हार का जिम्मा प्रधानमंत्री नहीं लेना चाहते.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement