चारा घोटाला मामले में लालू यादव पर कल आएगा फैसला

पहले फैसला शुक्रवार को ही आना था, लेकिन अब फिर फैसला टल गया है. शनिवार को लालू पर दूसरे हाफ में फैसला आ सकता है.

Advertisement
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 16 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

चारा घोटाले मामले में दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर अपना फैसला सुनाएगी. सीबीआई जज शिवपाल सिंह इस मामले में फैसला सुनाने का दिन 15 मार्च मुकर्रर किया था. लेकिन उसी दिन लालू ने कोर्ट में याचिका डालकर इस मामले में तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल को आरोपी बनाने की मांग की. पहले फैसला शुक्रवार को ही आना था, लेकिन अब फिर फैसला टल गया है. शनिवार को लालू पर दूसरे हाफ में फैसला आ सकता है.

Advertisement

अपनी याचिका में लालू ने कहा था कि से अवैध निकासी के मामले में उस वक़्त के तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल पीके मुखोपाध्याय समेत 3 लोगों को आरोपी बनाया जाए. इस याचिका का फैसला सुनाने के बाद ही दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू पर फैसला सुनाया जाएगा.

गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो को चारा घोटाले के तीन मामलों में पहले ही दोषी करार दिया जा चुका है. उन्हें कुल मिलाकर अब तक 13.5 साल की सजा सुनाई गई है. चारा घोटाले के जिस मामले में विशेष सीबीआई जज शिवपाल सिंह आज फैसला सुनाने वाले हैं वह दुमका कोषागार से जुड़ा हुआ है. जिसमें लालू के ऊपर आरोप है कि उन्होंने 1995 -96 के बीच में बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए इस कोषागार से 3.13 करोड़ की अवैध निकासी की.

Advertisement

इस मामले में के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा और 29 अन्य लोग आरोपी हैं. दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में कोर्ट में सुनवाई 5 मार्च को पूरी हो गई थी. जिसके बाद 15 मार्च को फैसला सुनाया जाना था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »