बिहारः विधानसभा में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी बोले- CM के चेंबर से कुछ दूर पर कई ब्रांड उपलब्ध

बिहार विधानसभा के परिसर में शराब की कई खाली बोतलें मिलीं हैं. इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है.

Advertisement
विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें. विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें.

सुजीत झा

  • पटना,
  • 30 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST
  • विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की कई खाली बोतलें
  • तेजस्वी ने इसे अद्भुत बताया, वीडियो भी शेयर किया

शराबबंदी वाले बिहार में अब विधानसभा परिसर में ही शराब की खाली बोतलें मिलीं हैं. बिहार विधानसभा के परिसर में शराब की कई खाली बोतलें मिलीं हैं. इस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि शराब की खाली बोतलें मिलने पर अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

Advertisement

विधानसभा परिसर में खाली बोतलें मिलने की खबर आने के बाद तेजस्वी यादव भी इसे देखने पहुंचे. उन्होंने इसका वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है. इस ट्वीट में उन्होंने इसे 'अद्भुत' बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेंबर से कुछ कदम की दूरी पर ही अलग-अलग ब्रांड की शराब उपलब्ध है.

तेजस्वी ने ये भी लिखा कि कड़ी सुरक्षा के बीच चालू सत्र में ही विधानसभा में शराब मिल रही है तो बाकी बिहार की आप कल्पना ही कर सकते हैं.

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये बहुत गंभीर मामला है, पूरे बिहार में शराब मिल रही है, राज्य में पूरी तरीके से शराबबंदी होनी चाहिए. तेजस्वी ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अधिकार नहीं है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कल से सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी.

Advertisement

शराबबंदी को लेकर भिड़ गए दो विधायक

बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही माहौल गरमा गया. शराबबंदी को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच बहस हो गई. बात इतनी आगे बढ़ गई कि राजद विधायक सदन की मर्यादा भूल गए और भाजपा विधायक को गाली देने लगे. राजद विधायक ने भाजपा विधायक से कहा कि आपकी पैदाइश मिलावटी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »