बाल विवाह रोकने की मुहिम शुरू होने के एक दिन बाद ही नाबालिग की शादी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बाल विवाह रोकने की मुहिम शुरू करने के एक दिन बाद ही एक नाबालिग का जबरन विवाह करवाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में सामने आया है और मामले की प्राथमिकी बख्तियारपुर थाने में दर्ज कराई गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

सुजीत झा / मोहित पारीक

  • पटना,
  • 05 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:22 AM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बाल विवाह रोकने की मुहिम शुरू करने के एक दिन बाद ही एक नाबालिग का जबरन विवाह करवाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में सामने आया है और मामले की प्राथमिकी बख्तियारपुर थाने में दर्ज कराई गई है.

Advertisement

के पिता का आरोप है कि पंचायत के उप-मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ उसकी बेटी को अगवा कर उसका करा दिया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने छापेमारी  करते हुए नाबालिग से शादी करने वाले युवक और उपमुखिया को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सवानी गांव निवासी एक महिला की नाबालिग बेटी मेला देखने गई थी. इस दौरान मकदूमा गांव का लोकेश कुमार वहां पर आ पहुंचा और उसकी बेटी को जबरन बाइक पर बिठा कर ले भागा.

उसके बाद लड़की को ढूंढने के बाद सवानी पंचायत का उप मुखिया वहां आ गया और बहला-फुसलाकर बच्ची की शादी करवा दी. वहीं गाड़ी से आए दोनों ने थाना में केस करने की बात कह कर सभी लोगों को गाड़ी में बैठा लिया और इसके बाद ले जाकर एक घर में बंद कर दिया. पिता का आरोप है कि सामाजिक दबाव और लोक लाज का हवाला देकर उसकी बेटी की जबरन शादी लोकेश से करा दी गई.

Advertisement

नाबालिग लड़की के पिता के बयान पर उप मुखिया पप्पू कुमार, लड़की को अगवा करने वाले लोकेश कुमार, लोकेश के पिता बिरेंद्र राम तथा उप मुखिया के सहयोगी पप्पू महतो, शंकर महतो, सुधीर मांझी के खिलाफ अपहरण और नाबालिग बच्ची की जबरन शादी करवाने की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »