बिहार में RSS समेत 19 संगठनों की कुंडली खंगालेगी नीतीश की पुलिस, स्पेशल ब्रांच को जिम्मा

बिहार की स्पेशल ब्रांच का एक आदेश इन दिनों सुर्खियों में है. दरअसल, स्पेशल ब्रांच की इंटेलिजेंस विंग ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के राज्य पदाधिकारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का आदेश दिया है.

Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो- PTI) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो- PTI)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 17 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

बिहार की स्पेशल ब्रांच का एक आदेश इन दिनों सुर्खियों में है. दरअसल, स्पेशल ब्रांच की इंटेलिजेंस विंग ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उसके अनुषांगिक संगठनों के राज्य पदाधिकारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का आदेश दिया है. यह आदेश मई में स्पेशल ब्रांच के सभी डिप्टी एसपी को जारी किया गया है, जिसमें उनसे संगठनों के पदाधिकारियों का नाम और पते की जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया है.

Advertisement

स्पेशल ब्रांच की ओर से जारी आदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण समिति, धर्म जागरण सम्नयव समिति, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, हिंदू राष्ट्र सेना, राष्ट्रीय सेविका समिति, शिक्षा भारती, दुर्गा वाहिनी, स्वेदशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय रेलवे संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ, हिंदू महासभा, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू पुत्र संगठन के पदाधिकारियों का नाम और पता मांगा गया है.

स्पेशल ब्रांच का आदेश

स्पेशल ब्रांच का ये आदेश इसी साल 28 मई को जारी किया गया था. इस आदेश की कॉपी सामने आने के बाद बिहार पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये रूटिन अभ्यास है. क्राइम ब्रांच की टीम नियमित अंतराल पर ऐसी जानकारी इकट्ठा करती रहती है.

Advertisement

बिहार सरकार के इस आदेश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजय पासवान ने कहा कि बिहार की पुलिस सरकार के द्वारा संघ के लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के आदेश देना काफी गंभीर मुद्दा है. इस पर बीजेपी और संघ दोनों गंभीरता से ले रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »