बिहार के सोनपुर मेले में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार पर गिरा झूला, कई घायल

बिहार के छपरा के सोनपुर मेले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां जायंट व्हील (झूला) का एक हिस्सा हाईटेंशन तार पर गिर गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
सोनपुर मेले में झूले का एक हिस्सा हाईटेंशन लाइन पर गिर गया सोनपुर मेले में झूले का एक हिस्सा हाईटेंशन लाइन पर गिर गया

रोहित कुमार सिंह / संदीप आनंद

  • पटना,
  • 20 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

बिहार के छपरा के सोनपुर मेले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां जायंट व्हील (झूला) का एक हिस्सा हाईटेंशन तार पर गिर गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. आननफानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब सोनपुर मेले में जायंट व्हील पर कई लोग सवार थे. तभी हवा में अचानक झूले का एक हिस्सा टूट कर पास के हाईटेंशन तार पर गिर गया. जिसकी वजह से कई लोग गिरकर घायल हो गए.

Advertisement

बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी के कारण सोनपुर मेले में जबरदस्त भीड़ थी. हादसे की वजह से सोनपुर मेले की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई. घटना के तुरंत बाद अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारियों को घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक घायल होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.


स्थानीय पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है. पुलिस ने किसी भी सुरक्षा मानक का उल्लंघन होने पर दोषी पाए जाने पर जायंट व्हील के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

सोनपुर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की नाक पर गहरी चोट लगी है, जबकि 5-6 लोगों को हल्की चोटें आई हैं.
 

Advertisement

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »