1-2 पेग पीने वाले भी सावधान! इस विटामिन को सोखना बंद कर देगा शरीर, हो जाएगा खोखला

यदि आप खुद थोड़ी-बहुत शराब का सेवन सुरक्षित समझते हैं तो आप गलत हैं. रिसर्च में सामने आया है कि शराब की कम मात्रा भी शरीर में विटामिन B12 के स्तर को तेजी से घटा सकती है. इससे थकान, कमजोरी और नसों से जुड़ी बीमारियां बढ़ सकती हैं.

Advertisement
शराब की थोड़ी सी मात्रा भी सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. (Photo: ITG) शराब की थोड़ी सी मात्रा भी सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. (Photo: ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

Alcohol consumption health effects: पार्टी या दोस्तों के साथ एंजॉयमेंट के लिए लोग कभी-कभार शराब का सेवन करते हैं और उनका मानना होता है कि इससे उनकी सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. यदि आप भी यही सोच रखते हैं तो आपको फिर से सोचने की जरूरत है. दरअसल, हाल ही में हुई एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने शराब और शरीर के जरूरी पोषक तत्वों के बीच संबंध बताया है. रिपोर्ट का कहना है कि यदि कोई मॉडरेट मात्रा में शराब का सेवन करता है तो उसके शरीर में विटामिन B12 के अवशोषण में रुकावट आ सकती है. इसका मतलब है कि आप भले ही कितनी भी अच्छी डाइट क्यों न ले रहे हों, शराब का एक घूंट आपके शरीर से इस कीमती विटामिन को कम करने का काम शुरू कर देता है.

Advertisement

विटामिन B12 और शराब का क्या है कनेक्शन?

विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि इंजन के लिए फ्यूल. विटामिन B12 हमारे शरीर के रेड ब्लड सेल्स को बनाने, डीएनए सिंथेसिस और नसों के काम को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार होता है. 

रिसर्च बताती हैं कि जब शराब लिवर और डाइजेस्टिव सिस्टम तक पहुंचती है तो यह लिवर में जमे हुए विटामिन B12 के जमे हुए भंडार को सीधे तौर पर प्रभावित करने लगता है. शराब के सेवन से पेट की परतों में सूजन आने लगती है जिससे शरीर खाए हुए भोजन से B12 को सोखने की क्षमता खो देता है. यदि लंबे समय तक ऐसा होता है तो आपके शरीर में मौजूद विटामिन बी12 का भंडार खत्म हो जाता है और आपको समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं.

Advertisement

विटामिन बी12 की कमी का शरीर पर प्रभाव

विटामिन B12 की कमी के लक्षण वैसे तो तुरंत नजर नहीं आते लेकिन ये अंदर ही अंदर शरीर को खोखला करने लगता है. अगर आपको बिना वजह थकान महसूस होती है, हाथों-पैरों में झुनझुनी आती है या याददाश्त कमजोर हो रही है तो यह B12 की कमी का संकेत हो सकता है. 

स्टडी में चेतावनी दी गई है कि जो लोग खुद को लिमिटेड ड्रिंकर कहते हैं, उनमें अक्सर एनीमिया और नसों से जुड़ी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा उन लोगों से ज्यादा पाया गया जो शराब से पूरी तरह दूर रहते हैं.

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

  • थकान और कमजोरी
  • त्वचा का पीला होना
  • नर्व संबंधी समस्याएं
  • कॉग्नेटिव फंक्शन में गिरावट
  • सांस फूलना
  • चक्कर आना
  • धुंधलापन
  • चीजें भूलने लगना

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर्स का कहना है कि अच्छी सेहत के लिए शराब से पूरी तरह दूरी बनाना ही बेहतर होता है. यदि आप चाहते हैं कि आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी न हो तो अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट जोड़ें और डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स भी लें. 

समय-समय पर ब्लड टेस्ट करवाते रहें ताकि आपको विटामिन बी12 की कमी का पता चलता रहे. यदि आप अभी से ही सावधानी रखेंगे तो आगे चलकर आपको परेशानी नहीं होगी. 

Advertisement

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य रिसर्च और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement