आंखों में जलन और खुजली हो तो पानी से साफ करें या आई ड्रॉप डालें? क्या है सही तरीका डॉक्टर ने बताया 

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और मौसम बदलने के कारण कई लोगों को आंखों में जलन और खुजली की समस्या हो रही है. डॉक्टर बताते हैं कि तेज दर्द, आंखों में लालपन या धुंधला दिखना जैसी गंभीर समस्याओं में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Advertisement
आंखों में आई ड्रॉप का यूज आंखों में आई ड्रॉप का यूज

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण का लेवल बढ़ गया है. मौसम भी बदल रहा है. ऐसे में कुछ लोगों को आंखों में जलन के साथ- साथ खुजली भी हो रही है. कुछ लोग इन परेशानियों में आंखों को पानी से साफ करते हैं तो कुछ आई ड्रॉप क यूज करते हैं, लेकिन सही तरीका क्या है? इस बारे में डॉक्टर ने बताया है. 

Advertisement

आंखों में जलन होने पर बार-बार पानी डालना या आई ड्रॉप इस्तेमाल करना, दोनों में से क्या सही है, यह जलन की वजह पर निर्भर करता है. कई बार धूल, धुआं, एलर्जी, मोबाइल या कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने और आंखों में सूखापन होने के कारण जलन महसूस होती है. ऐसी स्थिति में बार-बार आंखों पर पानी के छींटे मारना जरूरी नहीं है. हमारी आंखों पर आंसुओं की एक बहुत पतली परत होती है, जिसे टियर फिल्म कहते हैं. यह आंखों को नम रखती है और उन्हें धूल व दूसरी बाहरी चीजों से बचाने में मदद करती है.बार-बार पानी डालने से इस परत का संतुलन कुछ समय के लिए बिगड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: बार- बार सिरदर्द कहीं आंखों की बीमारी तो नहीं? डॉक्टर ने बताया कौन से लक्षण दिखने पर कराएं जांच

Advertisement

आंखों में जलन हो रही है तो आई ड्रॉप करें यूज

आई केयर, मेट्रो हॉस्पिटल्स में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. प्रार्थना आनंद ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि अगर आंखों में सूखेपन के कारण जलन हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप यानी आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, ये ड्रॉप आंखों में नमी बनाए रखने में मदद करती हैं. लेकिन हर तरह की जलन में एक ही आई ड्रॉप काम नहीं करती. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए. आंखों के लालपन को दूर करने वाली कुछ ड्रॉप का बार-बार इस्तेमाल भी नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आंख में धूल चली जाए, तो साफ पानी से आंख को हल्के हाथों से धो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही छींकें आना, आंखों में खुजली, क्या है इसका कारण? डॉक्टर ने बताया 

इन लक्षणों में तुरंत जाएं अस्पताल

आंखों में तेज दर्द, बहुत ज्यादा लाल होना,कुछ देखने में परेशनी, धुंधला दिखने या आंख से चिपचिपा पदार्थ निकलने जैसी परेशानी हो, तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए. ऐसे मामलों में खुद से आई ड्रॉप न डालें और सीधे अस्पताल जाकर डॉक्टर से सलाह लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »