Muskmelon (Kharbuja) Side Effects: गर्मियों में तरबूज और खरबूजा सबसे ज्याजा बाजारों में बिकते हैं और लोगों की पहली पसंद होते हैं. एक तो यह दोनों ही फल शरीर को ठंडक देते हैं और उसके साथ-साथ पानी की कमी भी पूरी करते हैं. लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की खबर ने लोगों को झकझोर दिया. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या गर्मियों के फल हमेशा सुरक्षित होते हैं?
हालांकि फल अपने आप में खतरनाक नहीं होते, लेकिन गलत तरीके से खाने, जरूरत से ज्यादा खाने से या पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं की अनदेखी करके खाने से ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासकर खरबूजा, जिसे लोग हेल्दी समझकर बिना सोचे-समझे खा लेते हैं. अगर आपको भी खरबूजा खाना पसंद है तो पहले जान लीजिए कि किन लोगों को खरबूजा खाने से परहेज करना चाहिए.
खरबूजा क्यों माना जाता है हेल्दी?
खरबूजा में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे बॉडी हाइड्रेटेड रहती है. इसमें विटामिन A, C, फाइबर और पोटैशियम भरपूर होते हैं. यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है, स्किन को निखारता है और गर्मी से आराम देता है. लेकिन हर चीज की तरह इसको खाना भी बैलेंस मात्रा में करना जरूरी है.
किन लोगों को खरबूजा खाने से बचना चाहिए?
डायबिटीज के मरीज: खरबूजा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है. इसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है. डायबिटीज मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
किडनी रोगी: खरबूजा में पोटैशियम ज्यादा होता है, किडनी की समस्या वाले लोगों के लिए ज्यादा पोटैशियम नुकसानदायक हो सकता है.
कमजोर पाचन वाले लोग: अगर आपका पेट जल्दी खराब हो जाता है या गैस, अपच की दिक्कत होती है, तो ज्यादा खरबूजा परेशानी बढ़ा सकता है.
एलर्जी वाले लोग: जिन लोगों को एलर्जी की दिक्कत होती है, उन लोगों को खरबूजा खाने से गले में खुजली, सूजन या स्किन रिएक्शन हो सकता है.
कटे हुए फल को लंबे समय तक बाहर रखना बैक्टीरिया बढ़ा सकता है. सड़क किनारे खुले में बिकने वाले कटे फल खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीना या दूध के साथ खाना भी कई लोगों के लिए डाइजेशन की समस्या कर सकता है.
सुरक्षित तरीके से खाएं खरबूजा
Disclaimer: खरबूजा गर्मियों का शानदार फल है, लेकिन हर किसी के लिए हर मात्रा में सही नहीं. अगर आपकी कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें.
आजतक हेल्थ डेस्क