इम्यूनिटी से लेकर स्किन तक फायदेमंद हैं ये 8 तेल! 40 साल के अनुभवी डॉक्टर ने बताया कैसे करें इस्तेमाल

आजकल हीलिंग ऑयल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. 40 साल के अनुभवी डॉक्टर ने 8 ऐसे तेल बताए हैं जो इम्यूनिटी, त्वचा, बाल और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं. जानिए इनका सही इस्तेमाल कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Advertisement
तेलों में कई औषधीय गुण होते हैं.  (PHOTO:ITG) तेलों में कई औषधीय गुण होते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

How to use healing oils in daily life: अपनी सेहत को लेकर लोगों के बीच आज के दौर में जागरूकता काफी बढ़ गई है और लोग अपनी हेल्थ का पहले ज्यादा ध्यान रखने लगे हैं. इसके साथ ही अब लोग फिर से नेचुरल चीजों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं, अब हर कोई ऐसी चीजों की तलाश में रहता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं और लंबे समय तक फायदा दें. सोशल मीडिया पर भी अब लोग नेचुरल चीजों के फायदे बताने लगे हैं और इन दिनों हीलिंग ऑयल यानी औषधीय गुणों वाले तेलों का भी ट्रेंड जोरों से चल रहा है. 

Advertisement

औषधीय गुणों वाले तेलों को कुछ लोग इन्हें घरेलू नुस्खों का हिस्सा मानते हैं, तो कुछ इनके फायदे को लेकर शक में रहते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि सही जानकारी और सही तरीके से इस्तेमाल के साथ ये तेल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

नई दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में स्थित आशलोक हॉस्पिटल के फाउंडर-डायरेक्टर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक चोपड़ा, जिनको 40 सालों का अनुभव है, मानते हैं कि ये तेल सिर्फ ट्रेंड नहीं हैं, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये शरीर को कई लेवल पर सपोर्ट करते हैं.

उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसे 8 हीलिंग ऑयल के बारे में बताया है. जो इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा, बाल, पाचन और दिमाग तक के लिए कारगार साबित हो सकते हैं. डॉ. चोपड़ा का कहना है कि इन तेलों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं, बल्कि समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी है.

Advertisement

कलौंजी का तेल

सबसे पहले है ब्लैक सीड ऑयल जिसे कलौंजी का तेल कहा जाता है. यह तेल इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने और पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसे आधा चम्मच गुनगुने पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं को इस तेल से बचना चाहिए.

अलसी का तेल

अलसी का तेल यानी फ्लैक्ससीड ऑयल. इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ब्रेन और हार्मोन बैलेंस के लिए अच्छा माना जाता है. इसे रोज़ एक चम्मच कच्चा ही लेना चाहिए. ध्यान रखें कि इसे गर्म नहीं करना चाहिए और ज्यादा मात्रा से बचना चाहिए.

अरंडी का तेल

कैस्टर ऑयल जिसे आम भाषा में अरंडी का तेल कहते हैं. यह शरीर को डिटॉक्स करने, डाइजेशन सुधारने और लिवर को सपोर्ट करने में मदद करता है. इसे रोजाना नहीं बल्कि कभी-कभी कुछ बूंदें गुनगुने दूध के साथ लिया जा सकता है. प्रेग्नेंट लेडीज को इससे बचना चाहिए.

तिल का तेल

तिल का तेल हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद है. तिल को कैल्शियम का पावरहाउस कहा जाता है और इसलिए इसके तेल को आप खाना पकाने और मालिश दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि जिन लोगों का शरीर पहले से ज्यादा गर्म रहता है, उन्हें इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Advertisement

एमसीटी ऑयल

एमसीटी ऑयल तुरंत एनर्जी देने और दिमागी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है. एमसीटी ऑयल एक ऐसा हेल्दी तेल है जो नारियल से बनाया जाता है. इसे कॉफी या स्मूदी में एक चम्मच मिलाकर लिया जा सकता है, शुरुआत में कम मात्रा से शुरू करना चाहिए क्योंकि इससे पेट में थोड़ी परेशानी हो सकती है.

नीम का तेल

एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण नीम का तेल बहुत लाभकारी माना जात है, खासतौर पर बालों और स्किन के लिए इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसका सिर्फ बाहरी इस्तेमाल करना चाहिए, इसे कभी भी पीना नहीं चाहिए.

बादाम का तेल

प्रोटीन से भरपूर बादाम का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है. यह तेल बॉडी को पोषण देता है, दिमाग और त्वचा के लिए फायदेमंद है. इसे एक चम्मच कच्चा लिया जा सकता है या मालिश के लिए भी सही होता है. जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है, उन्हें इससे बचना चाहिए.

आंवला तेल

विटामिन सी का आंवला को बेस्ट सोर्स माना जाता है और इसी वजह आंवला का तेल स्किन और हेयर के लिए अच्छा होता है. आंवला का तेल ठंडा असर करता है और बालों के स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसे केवल बाहरी उपयोग के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement