Heart Health: कार्ब-फैट छोड़िए! हार्वर्ड ने बताया हार्ट हेल्थ का असली दुश्मन, जान तुरंत बदले अपनी ये आदत

लिवर, किडनी और हार्ट की बीमारियां अब युवाओं को भी शिकार बना रही हैं, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अक्सर ही लोग लो-कार्ब या लो-फैट को लेकर परेशान रहते हैं. लेकिन इस बीच हार्वर्ड की एक नई स्टडी में चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिसने इस बहस को ही न्यू टर्न दे दिया है.

Advertisement
जंक फूड हमारे दिल-लिवर दोनों पर बुरा असर डालते हैं.  (PHOTO:ITG) जंक फूड हमारे दिल-लिवर दोनों पर बुरा असर डालते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

Healthy Heart Secret Reveals: लिवर, किडनी और हार्ट से जुड़ी बीमारियां पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ रहे हैं. हार्ट अटैक अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है, बल्कि 30, 40 की उम्र के लोगों में भी यह आमतौर पर देखने को मिल रहा है. हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने लोगों को सतर्क कर दिया है कि कम उम्र में ही अपने दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि कम उम्र में ही लोग दिल की बीमारी में चपेट में आ रहे हैं. 

Advertisement

खाने की क्वालिटी से हार्ट हेल्थ का कनेक्शन

दिल को हेल्दी रखने के लिए लोग अक्सर इस उलझन में रहते हैं कि लो-कार्ब डाइट अपनाएं या लो-फैट. क्योंकि अक्सर फैट से ही दिल की बीमारियों को जोड़ा जाता है, लेकिन एक नई बड़ी स्टडी ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है. रिसर्च के मुताबिक, हार्ट हेल्थ का असली राज कार्ब या फैट कम करने में नहीं, बल्कि खाने की क्वालिटी में छिपा है.

2 लाख लोगों पर हुई स्टडी

जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में पब्लिश हुई इस रिसर्च में बताया गया है कि बैलेंस, प्लांट बेस्ड और कम प्रोसेस्ड खाना ही लंबे समय में दिल की असली सुरक्षा करता है. यह स्टडी अमेरिका में लगभग 2 लाख पुरुषों और महिलाओं पर की गई, जिन्हें करीब 30 साल तक ट्रैक किया गया. इस रिसर्च को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ रिसर्चर्स ने लीड किया.

Advertisement

स्टडी के प्रमुख रिसर्चर, एपिडेमियोलॉजिस्ट झियुआन वू के अनुसार, सिर्फ कार्ब या फैट की मात्रा पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि यह देखना ज्यादा जरूरी है कि हम किस तरह का खाना खा रहे हैं.

क्या कहती है नई स्टडी?

रिसर्च में पाया गया कि जो लोग बैलेंस और हेल्दी डाइट लेते थे, जिसमें पर्याप्त सब्जियां, फल, साबुत अनाज, हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्व शामिल थे. उनके खून में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) ज्यादा था. साथ ही उनके शरीर में खराब फैट और सूजन के लक्षण कम मिले. इसके अलावा इन लोगों में कोरोनरी हार्ट डिजीज यानी दिल की धमनियों से जुड़ी बीमारी का खतरा भी काफी कम था, जो हार्ट अटैक की सबसे आम वजह मानी जाती है.

लो-कार्ब या लो-फैट, क्या बेहतर?

स्टडी में यह भी सामने आया कि हेल्दी लो-कार्ब और हेल्दी लो-फैट डाइट, दोनों ही दिल के लिए फायदेमंद हो सकती हैं. बस शर्ते इतनी है कि उनमें प्रोसेस्ड फूड, अधिक एनिमल और सैचुरेटेड फैट और अनहेल्दी चीजें शामिल न हों. 

रिसर्चर्स के अनुसार, अगर कोई डाइट सिर्फ नाम के लिए लो-कार्ब या लो-फैट है, लेकिन उसमें प्रोसेस्ड फूड और अनहेल्दी फैट ज्यादा हैं, तो भविष्य में वो दिल की जोखिम पैदा कर सकती है.

एक्सपर्ट की राय

येल यूनिवर्सिटी के कार्डियोलॉजिस्ट हार्लन क्रुमहोल्ज़, जो जर्नल ऑफ़ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ कार्डियोलॉजी के एडिटर-इन-चीफ भी हैं, कहते हैं कि यह स्टडी लो-कार्ब बनाम लो-फैट की पुरानी बहस से आगे बढ़ने में मदद करती है. उनके मुताबिक, दिल की सेहत के लिए सबसे ज्यादा फूड की क्वालिटी मायने रखती है.

Advertisement

यह स्टडी 5.2 मिलियन से ज्यादा ‘पर्सन-ईयर्स’ के फॉलो-अप पर बेस्ड है, जो इसे काफी मजबूत बनाता है. हालांकि, इस स्टडी में शामिल सभी लोग हेल्थ प्रोफेशनल्स थे, इसलिए हो सकता है कि वे आम लोगों की तुलना में ज्यादा जागरूक और बेहतर हेल्थकेयर सुविधाओं तक पहुंच रखने वाले हों.

हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करें. (Photo: Pexels)

हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी बातें

अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सख्त डाइटिंग या कैलोरी गिनने की जरूरत नहीं है. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • ज्यादा से ज्यादा ताजे फल और सब्जियां खाएं
  • साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें
  • हेल्दी फैट जैसे नट्स, बीज और ऑलिव ऑयल लें
  • प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी बनाएं

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »