Cough and TB : लगातार हो रही खांसी कहीं TB तो नहीं, डॉक्टर ने बताया कैसे करें पहचान

दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एल. एच. घोटेकर बताते हैं कि लगातार हो रही खांसी को हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये टीबी का लक्षण हो सकता है. इसकी जांच के लिए बलगम की जांच और छाती का एक्स-रे किया जाता है.

Advertisement
टीबी की बीमारी की जांच टीबी की बीमारी की जांच

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

बदलते मौसम में कई लोगों को खांसी की समस्या हो रही है. अधिकतर मामलों में खांसी कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ये लगातार हो रही है तो कुछ मामलों में TB की बीमारी का भी लक्षण हो सकती है.खांसी नॉर्मल है या टीबी का संकेत इसका पता कैसे चलें? इसके बारे में डॉक्टर ने बताया है. 

Advertisement

दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ. एल. एच घोटेकर बताते हैं कि खांसी कुछ मामलों में टीबी का लक्षण हो सकती है. अगर खांसी 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी हुई है तो टीबी की जांच बहुत जरूरी हो जाती है. डॉ. घोटेकर ने बताया कि खांसी टीबी की समस्या है या नहीं इसका कुछ तरीकों से पता किया जा सकता है. 

खांसी TB का लक्षण तो नहीं ऐसे करें पता

डॉ. घोटेकर बताते हैं कि खांसी नॉर्मल है या टीबी का लक्षण इसका पता वैसे से तो टेस्ट से ही चलता है, लेकिन कुछ दूसरे लक्षण भी दिख सकते है. इसमें सबसे पहला लक्षण ये है कि खांसी 2 से 3 सप्ताह या उससे ज्यादा समय तक लगातार बनी रहती है. खांसी के साथ गाढ़ा पीला या हरा बलगम या खून आ सकता है. एक बड़ी पहचान ये है कि शाम और रात को बुखार आता है. इसके साथ ही पसीना भी आने लगता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बार- बार हो रही है खांसी? डॉक्टर ने बताया कब है खतरा, कौन से 3 टेस्ट जरूर करा लें

भूख कम लगना और थकान

टीबी की एक पहचान ये भी है कि  हर समय कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है. भूख भी पहले की तुलना में कम हो जाती है. सांस लेते समय या खांसते समय छाती में दर्द होता है. हालांकि ये जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति में इस तरह के सभी लक्षण नजर आएं, कुछ लोगों में कम या सभी लक्षण दिख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: रात में बिस्तर पर लेटते ही बढ़ जाती है खांसी? डॉक्टर ने बताई इसकी वजह और क्या है सही इलाज

टीबी की जांच कैसे होती है?

टीबी का पता लगाने के लिए कई तरीके के टेस्ट किए जाते हैं. इनमें बलगम की जांच की जाती है. देखा जाता है कि बलगम में  टीबी के बैक्टीरिया तो नहीं है. टीबी की पहचान के लिए छाती का एक्स-रे किया जाता है. देखा जाता है कि लंग्स में कोई धब्बे तो नहीं दिख रहे हैं या कोई गंभीर इंफेक्शन तो नहीं है. इसको देखने के लिए लोग कई और टेस्ट करने की सलाह दी जाती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »