फैक्ट चेक: राइड पूरी होने के बाद पेमेंट के समय आनाकानी करती लड़की का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बाइक राइडर और लड़की के बीच बहसबाजी दिख रही है, जिसे असली घटना बताकर साझा किया जा रहा था. आजतक फैक्ट चेक ने पुष्टि की है कि यह वीडियो एक स्क्रिप्टेड मनोरंजन वीडियो है, जिसमें दिखाए गए लोग एक्टिंग कर रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
राइड पूरी होने के बाद पैसे देने के समय ये लड़की बहानेबाजी करने लगी और बाइक राइडर का पैसा नहीं दिया.
सच्चाई
ये वीडियो किसी असल घटना का नहीं है. ये एक स्क्रिप्टेड वीडियो है. 

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक बाइक राइडर और एक लड़की (सवारी) के बीच बहसबाजी देखी जा सकती है.

इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि इस लड़की को बाइक राइडर ने शॉर्टकट लेकर फटाफट पहुंचा दिया. लेकिन जब पैसे देने की बात आई तो लड़की आनाकानी करने लगी और बहाने बनाने लगी.

Advertisement


वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि बॉयफ्रेंड का दिया हुआ महंगा मोबाइल लेकर चलने वाली कुछ लड़कियां इस तरह से गरीब रैपिडो वालों को लूटने का काम करती हैं.
 


आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये किसी असल घटना का वीडियो नहीं है.  इसमें दिख रहे लोग एक्टिंग कर रहे थे.  

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये AVS Kant Bhai नाम के एक फेसबुक पेज पर मिला. यहां इसे 27 सितंबर को अपलोड किया गया था.

 

 

इस फेसबुक पेज के बायो सेक्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, वो कंटेन्ट क्रिएटर हैं और मनोरंजक वीडियो बनाते हैं. वहीं इस क्रिएटर के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक वो Vlog भी बनाते हैं.

उन्होंने इसी कान्सेप्ट के साथ कुछ और वीडियो भी बनाए हैं, जिनमें बाइक राइडर का पेमेंट को लेकर किसी न किसी लड़की से झगड़ा होता है. इनके तमाम वीडियो में वही बाइक नजर आती है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रही है.

Advertisement

साथ ही, वायरल वीडियो में दिख रही लड़की इस चैनल पर मौजूद दूसरे वीडियो में भी दिखाई देती है. साफ है कि एक स्क्रिप्टेड वीडियो को असली घटना का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »