फैक्ट चेक: सीजेपी प्रोटेस्ट में पीएम को गाली देने पर परिवार ने सिखाया सबक? नहीं, पुराना है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर दो लड़कियों द्वारा एक लड़की की पिटाई का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि जंतर मंतर पर सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने पर इस लड़की के घर वालों ने ही उसे पीटकर सबक सिखाया है. आजतक फैक्ट चेक की जांच में यह दावा झूठा निकला.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली इस लड़की के घर वालों ने खुद उसकी पिटाई कर दी.
सच्चाई
ये वीडियो जनवरी 2026 से इंटरनेट पर मौजूद है और इसका जून में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है.

ऋद्धीश दत्ता

  • कोलकाता,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए ऐसे बच्चों को माफ कर देने की बात कही थी, जिन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को एक दूसरी लड़की थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही है. थप्पड़ मारते हुए लड़की पूछती है, “तूने गाली कैसे दी?” कुछ देर बाद वीडियो में एक और लड़की आती है, और उसे थप्पड़ मारने लगती है.

Advertisement

इस वीडियो के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि मार खा रही इस लड़की ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को गालियां दी थीं. और अब उसके घर वाले ही उसे अच्छे से सबक सिखा रहे हैं.

मिसाल के तौर पर एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा, “पढ़ने के लिए भेजा था, गाली-गलौज करने के लिए नहीं. घर वाले एक गालीबाज कॉकरोच की कुटाई कर रहे हैं.”

वहीं एक ने लिखा कि इस लड़की के परिवार वालों ने उसका गाली-गलौज वाला वीडियो देख लिया, फिर अच्छे से सीख दी. यूजर ने ये भी लिखा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को बोलचाल और रहन-सहन की संस्कृति सिखानी चाहिए.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो कई महीने पुराना है, और हाल ही में हुए सीजेपी के प्रदर्शन से संबंधित नहीं है.

Advertisement

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये आदित्य नाम के एक एक्स यूजर के हैंडल पर मिला. यहां इसे 20 जनवरी को पोस्ट किया गया था. इससे एक बात तो यहीं साफ हो जाती है कि इस वीडियो का कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट 6 जून से शुरु हुआ था.

इस जानकारी के साथ सर्च करने पर हमें ‘एनडीटीवी’, ‘एबीपी न्यूज’ और ‘वन इंडिया’ समेत कई न्यूज आउटलेट्स की रिपोर्ट्स मिलीं. हालांकि किसी भी रिपोर्ट में इस घटना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन लड़कियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर लड़ाई हो रही थी.

उस वक्त ये वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया था कि कई अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी इस पर खबरें छापी थीं.

ये वीडियो कहां का है, और इस लड़की के साथ मारपीट क्यों की जा रही थी, इसके बारे में हम पुख्ता तौर कुछ नहीं कह सकते हैं. लेकिन इतनी बात तो साफ है कि इस वीडियो का जंतर पर हुए प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है.
 

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »