फैक्ट चेक: बांग्लादेश हिंसा में हुई जतन साहा की मौत को लेकर वायरल हुआ पांच महीने पुराना वीडियो

बांग्लादेश इस समय सांप्रदायिक नफरत की आग में जल रहा है. पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है. इसी हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर एक विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बांग्लादेश में हुई हिंसा में जतन साहा नाम के एक हिंदू की हत्या कर दी गई.
सच्चाई
बांग्लादेश हिंसा में जतन साहा नाम के एक व्यक्ति की हत्या सचमुच हुई है, लेकिन इस वीडियो का इससे कोई लेना-देना नहीं है. ये वीडियो मई 2021 का है जब जमीन विवाद के चलते बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कुछ लोगों ने सहीनुद्दीन नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

बांग्लादेश इस समय सांप्रदायिक नफरत की आग में जल रहा है. पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है. इसी हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर एक विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में जमीन पर पड़े एक घायल व्यक्ति पर दो आदमी धारदार हथियार से लगातार वार कर रहे हैं. व्यक्ति को खून से लथपथ देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि यह घायल व्यक्ति जतिन साहा नाम का एक बांग्लादेशी हिंदू है जिसकी हाल ही में हुई हिंसा में हत्या कर दी गई.

Advertisement

इंडिया टुडे ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल पोस्ट आधा सच है. पिछले दिनों बांग्लादेश में हुई हिंसा में जतन साहा नाम के एक व्यक्ति की हत्या सचमुच हुई है, लेकिन इस वीडियो का जतन साहा की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है. ये वीडियो मई 2021 का और बांग्लादेश की राजधानी ढाका का है.

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स कैप्शन में लिख रहे हैं, "बांग्लादेश में #जतिन_साहा की हत्या का वीडियो. हिंदुओं कैसा लगा यह देख कर? यह भविष्य है हमारा।यह बांग्लादेशी इस देश में गैरकानूनी रूप से रह रहे है जिनकी सहायता यहां के देशद्रोही करते है क्योंकि इनका उद्देश्य ये सब भारत के हिंदुओं के साथ करने है, तभी यहां CAA और NRC का विरोध किया."

जतन साहा की हत्या का वीडियो बताकर कई लोगों ने वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया है. वायरल पोस्ट का आर्काइव देखा जा सकता है.

Advertisement

कैसे पता की सच्चाई?

इन-विड टूल की मदद से वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें "Alivegore" नाम की एक मिली. इस वेबसाइट पर वायरल वीडियो मौजूद था और साथ में घटना की जानकारी दी गई थी. यह जानकारी बांग्लादेशी न्यूज पोर्टल "डेली बांग्लादेश" की एक से उठाई गई थी.

इस खबर में भी वायरल वीडियो के कुछ फ्रेम्स इस्तेमाल किए गए हैं. 20 मई 2021 को प्रकाशित हुई इस खबर के अनुसार, यह घटना ढाका के पल्लाबी इलाके में हुई थी जिसमें जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने सहीनुद्दीन नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. हत्या के इस मामले में पुलिस ने बांग्लादेश के एक पूर्व सांसद एमए अवल सहित कुछ अन्य को  गिरफ्तार किया था. सहीनुद्दीन की हत्या उसके बच्चे के सामने हुई थी. उस समय वीडियो को लेकर बांग्लादेशी न्यूज चैनल "जमुना टीवी" ने भी खबर चलाई थी.

इसके साथ ही, आज बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने भी वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे का किया है. इस तरह यहां ये साबित हो जाता है कि यह वीडियो पांच महीने पुराना है जिसे बांग्लादेश में हो रही सांप्रदायिक हिंसा से जोड़ा गया है. वीडियो बांग्लादेशी हिंदू जतन साहा की हत्या का नहीं है.

Advertisement

कैसे हुई जतन साहा की मौत?

बांग्लादेशी मीडिया हाउस  के मुताबिक, जतन साहा की हत्या 15 अक्टूबर को नोआखली के बेगमगंज में हुई थी जब उपद्रवियों ने हिंदुओं के मंदिरों को निशाना बनाया था. जतन का एक 4 साल का लड़का है. जतन के परिवार वालों का कहना था कि 15 अक्टूबर को सैकड़ों लोगों ने इस्कॉन मंदिर पर हमला कर दिया था. उस दौरान जतन इस्कॉन मंदिर में ही मौजूद थे और हमले में घायल हो गए थे. घायल होने के बाद जतन घर वापस आ गए लेकिन कुछ देर बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए दोबारा बाहर चले गए थे. हमलावरों ने उन्हें देख लिया और बुरी तरह पीटा जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »