फैक्ट चेक: बेंगलुरु में खुदकुशी करने वाले अतुल सुभाष की पत्नी की नहीं है ये वायरल तस्वीर

हाल ही में बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष नाम के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के सदस्यों पर मानसिक उत्पीड़न, पैसों की वसूली और फर्जी केस में फंसाने के आरोप लगाए. पुलिस ने निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये हाल ही में खुदकुशी करने वाले अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया की तस्वीर है.
सच्चाई
अतुल के भाई बिकास मोदी ने आजतक को बताया कि इस फोटो में दिख रही लड़की उनकी भाभी निकिता नहीं हैं.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

हाल ही में बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष नाम के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के सदस्यों पर मानसिक उत्पीड़न, पैसों की वसूली और फर्जी केस में फंसाने के आरोप लगाए. पुलिस ने निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

Advertisement

अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से पर लोग निकिता को बुरा-भला कहते हुए उन्हें अतुल की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग एक लड़की की  उसे अतुल की पत्नी निकिता बता रहे हैं. फोटो में दिख रही लड़की ने सफेद-गुलाबी धारियों वाली ड्रेस पहनी है और गॉगल्स लगाए हुए हैं.

 और  जैसे न्यूज आउटलेट्स ने भी इसे अतुल की पत्नी की तस्वीर बताया है.

इस फोटो को शेयर करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कई लोग रोष जाहिर कर रहे हैं और लड़की पर निशाना साधते हुए अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं. साथ ही, कई लोग को टैग करते हुए लड़की को गिरफ्तार करने की अपील भी कर रहे हैं. ऐसे ही एक पोस्ट का  यहां देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि फोटो में दिख रही लड़की अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया नहीं है. अतुल के भाई बिकास मोदी ने खुद आजतक से इस बात की पुष्टि की है.

Advertisement

कैसे पता लगाई सच्चाई?

हमने देखा कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि ये कोई दूसरी लड़की है.

इस जानकारी के आधार पर सर्च करने से हमें एक  मिला, जिसकी प्रोफाइल पिक्चर में वायरल फोटो है. इस प्रोफाइल का नाम निकिता सिंघानिया और लोकेशन रायपु​र लिखी है. 

इसके अलावा, वायरल फोटो हमें एक के रूप में भी लगी हुई मिली. यहां भी नाम निकिता सिंघानिया ही लिखा है और लोकेशन रायपुर लिखी है. ये दोनों ही अकाउंट प्राइवेट हैं. हमने इन अकाउंट्स से संपर्क किया है. जवाब आने पर उसे खबर में अपडेट किया जाएगा. 

 अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया दिल्ली में एसेंचर कंपनी में काम करती हैं. वहीं, निकिता का परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहता है. हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें अतुल की पत्नी निकिता के रायपुर से किसी संबंध का जिक्र हो.

हमने इस बारे में और जानकारी पाने के लिए अतुल के भाई बिकास मोदी से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि वायरल फोटो उनकी भाभी निकिता की नहीं है.

हालांकि न्यूज रिपोर्ट्स में इस्तेमाल हो रही एक  को बिकास ने निकिता सिंघानिया की असली फोटो बताया.

इसके अलावा आजतक के समस्तीपुर संवाददाता जहांगीर ने भी हमें अतुल-निकिता की एक तस्वीर भेजी. गौरतलब है कि अतुल सुभाष मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं.

Advertisement

हमने वायरल तस्वीर की तुलना उस फोटो से की जिसे बिकास मोदी ने निकिता की असली तस्वीर बताया है. साथ ही, हमने वायरल तस्वीर की तुलना जहांगीर की भेजी हुई फोटो से भी की. इससे साफ पता चलता है कि वायरल फोटो में दिख रही लड़की, बाकी दोनों तस्वीरों में दिख रही लड़की से अलग है.

इस तरह, ये बात साबित हो जाती है कि किसी और लड़की की तस्वीर शेयर करके उसे अतुल सुभाष की पत्नी निकिता बताया जा रहा है, जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement