सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे बने एक गटर में दो महिलाओं को गिरते हुए देखा जा सकता है. लोग इस वीडियो को दिल्ली का बता रहे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कस रहे हैं. वीडियो में एक खस्ताहाल सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ दिख रहा है. सड़क के किनारे एक गटर भी बना है, जिसे लोग संभल-संभल कर पार कर रहे हैं. इसी बीच दो महिलाएं गटर पार करने की कोशिश में फिसलकर उसमें गिर जाती हैं.सलमा और शकिना केजरीवाल के लंदन की गलियों में गिरती हुई😂😂 — Sandeep Mishra (@mysandeepmishra) वीडियो के साथ कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, "सलमा और शकिना केजरीवाल के लंदन की गलियों में गिरती हुई". दरअसल अरविंद केजरीवाल ने जनवरी 2020 में कहा था कि उनकी सरकार दिल्ली की सड़कों को जैसा बना देगी. इसी को लेकर वीडियो के जरिए केजरीवाल की आलोचना की जा रही है. मौज-मस्ती के लिए वीडियो में एक गाना भी जोड़ दिया गया है.इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. ये वीडियो 2017 का है और पाकिस्तान का है.वीडियो को गलत दावे का साथ और पर हजारों लोग शेयर कर चुके हैं. वायरल पोस्ट का आर्काइव देखा जा सकता है.वीडियो को इन-विड टूल की मदद से खोजने पर पता चला कि कुछ पाकिस्तानी फेसबुक ने इस वीडियो को 2017 में शेयर किया था. इन्हीं में से एक यूजर ने वीडियो के कैप्शन में 'na 120' का जिक्र किया था. खोजने पर पता चला कि "NA-120" पाकिस्तान के पंजाब में एक चुनावी क्षेत्र है.कुछ कीवर्ड्स की मदद से हमें इस वीडियो को लेकर पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल Capital TV का एक वीडियो भी मिला. ये वीडियो सितंबर 2017 में अपलोड किया गया था. Capital TV के मुताबिक वायरल वीडियो "NA-120" के इस्लामपुरा इलाके का है. वीडियो में गटर में गिरती दिख रही महिलाए मां-बेटी हैं.2017 में पर कुछ लोगों ने इस वीडियो को पाकिस्तान के NA-120 का बताकर पोस्ट किया था.इस तरह ये बात साबित हो जाती है कि ये वीडियो दिल्ली का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है. हालांकि, दिल्ली की कुछ खस्ताहाल को लेकर भी इंटरनेट पर मौजूद हैं, लेकिन वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं है.
अर्जुन डियोडिया