फैक्ट चेक: दिल्ली में दो साल पहले हुई किसानों और पुलिस की झड़प का वीडियो अभी का बताकर हुआ वायरल

Fact Check Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह आजकल चल रहे किसान आंदोलन का है. जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो इसकी हकीकत कुछ और निकली.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे किसानों की दिल्ली में पुलिस से झड़प हुई.
सच्चाई
ये वीडियो 26 जनवरी 2021 का है जब उस समय के किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की जमकर झड़प हुई थी.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

क्या प्रदर्शनकारी किसानों की दिल्ली में पुलिस से झड़प हुई?  एक वीडियो के जरिए कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. वीडियो में उग्र भीड़ को किसी सड़क पर दौड़ते देखा जा सकता है. भीड़ के बीच कई पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं. साथ ही वीडियो में दिल्ली में चलने वाली डीटीसी बस भी नजर आ रही है. 

वीडियो के साथ लिखा है कि दिल्ली में घुसने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच लाठी-डंडे चले, लेकिन किसान डटे रहे. आगे लिखा है कि पूरा दिल्ली शहर छावनी में तब्दील हो गया  है. वायरल पोस्ट का यहां () देखा जा सकता है. 

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो 26 जनवरी 2021 का है जब उस समय के किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की जमकर झड़प हुई थी. 

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इससे मिलता-जुलता वीडियो फेसबुक पर 26 जनवरी 2021 को मिला. यहां वीडियो के साथ लिखा है, “Tractor march.”  

हालांकि, ये वीडियो दूसरी तरफ से शूट किया गया है, लेकिन इसमें वायरल वीडियो जैसे ही भीड़ को भागते हुए देखा जा सकता है. डीटीसी की बस भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं. इससे हमें क्लू मिला कि वायरल वीडियो भी 26 जनवरी 2021 का हो सकता है.

कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें फेसबुक वाला वीडियो न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ के  पर मिला. यहां वीडियो को 26 जनवरी 2021 को शेयर किया गया था. साथ में दी गई जानकारी में बताया गया है कि दिल्ली के आईटीओ इलाके में प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया. 

Advertisement

इस वीडियो को वायरल वीडियो से मिलाने पर ये बात साफ हो गई कि वायरल वीडियो भी आईटीओ का है और उस समय के किसान आंदोलन का है. 

उस समय ‘एनडीटीवी’ सहित कई मीडिया संस्थाओं ने दिल्ली के आईटीओ पर हुए इस बवाल को कवर किया था. इन संस्थाओं की  में भी वायरल वीडियो वाले दृश्य देखे जा सकते हैं. 

गौरतलब है कि 26 जनवरी 2021 यानि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकाला था. इस दौरान उनकी पुलिस से जोरदार झड़प हो गई थी.  

इसके अलावा, हाल ही में चल रहा किसानों का मार्च फिलहाल दिल्ली नहीं पहुंचा है. किसानों की अभी पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस से झड़प जारी है. पुलिस, किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोक रही है. दिल्ली के सीमाओं पर भी किसानों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग की गई है. 

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement