फैक्ट चेक: क्या हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने इन युवकों को पीटा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिस वाले दो युवकों को डंडों से पीट रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस वालों ने युवकों को पीटा
सच्चाई
पुलिस ने इन युवकों को लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ा था.

अमनप्रीत कौर

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिस वाले दो युवकों को डंडों से पीट रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये युवक बिना हेलमेट पहने गाड़ी चला रहे थे, जिसके चलते पुलिस वालों ने इन्हें पकड़ लिया.

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. यह वीडियो पुराना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन युवकों को कर्नाटक के कोडागु में पुलिस ने एक कॉलेज के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ा था.

Advertisement

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

फेसबुक पर वायरल इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा जा रहा है: 'अगर आपने हेलमेट नहीं लगाया तो इन पुलिस वालों को मारने का अधिकार किसने दिया...'

वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने इस वीडियो के की फ्रेम्स काटे और इनमें से एक को रिवर्स सर्च किया तो हमें इस मामले से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट मिल गई. खबर के अनुसार कर्नाटक के कोडागु में कुछ लोगों ने कथित तौर पर इन युवकों को एक कॉलेज के पास लड़कियों से छोड़छाड़ करते देखा. जिसके बाद लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और फिर उन्हें विराजपत पुलिस के हवाले कर दिया.

बताते चलें कि कानूनन पुलिस को आरोपी को पीटने की इजाजत नहीं होती, लिहाजा वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों के बर्ताव का 'आजतक' समर्थन नहीं करता.

Advertisement

मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन

केंद्र सरकार के मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करने के बाद से अब तक कर्नाटक सरकार ने नए नियमों को नहीं अपनाया है. ताजा खबरों के अनुसार कर्नाटक सरकार इन नियमों को जुर्माने में कटौती के साथ लागू कर सकती है.

पड़ताल में साफ हुआ कि पुलिस ने वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों को हेलमेट न पहनने के कारण नहीं पकड़ा था.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement