फैक्ट चेक: गलत है अमानतुल्लाह खान को लेकर संबित पात्रा का बयान

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का एक वीडियो ट्वीट किया है और निशाना साधा है. इस वीडियो को लेकर संबित पात्रा ने जो दावा किया है, उसमें कितनी सच्चाई है.....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
AAP नेता अमानतुल्लाह खान ने कहा हम शरिया बनेंगे
सच्चाई
अमानतुल्लाह खान ने अपने भाषण में कहा था 'हम जरिया बनेंगे'

अमनप्रीत कौर

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा का आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट वायरल हो रहा है. संबित पात्रा ने AAP नेता अमानतुल्लाह खान के एक वीडियो का अंश शेयर करते हुए लिखा, 'अल्लाह ने तय कर दिया है की इन जालिमों का खात्मा होगा. हम शरिया बनेंगे. कहीं न कहीं से शुरुआत तो होती ही है.' अपने ट्वीट में संबित पात्रा ने सवाल किया है- 'आप शरिया बनना चाहते हैं या नहीं?'

Advertisement
इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि अमानतुल्लाह खान ने अपने भाषण में 'हम शरिया बनेंगे' नहीं, बल्कि 'हम जरिया बनेंगे' कहा था. ट्वीट का देखा जा सकता है.

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने 45 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अल्लाह ने तय कर दिया है की इन ज़ालिमों का ख़ात्मा होगा. हम शरिया बनेंगे. कहीं न कहीं से शुरुआत तो होती ही है..

AAP का अमानतुल्लाह खान

दोस्तों ये है AAP के विचार

अब ज़रा आप भी सोचिए..सब अल्लाह ही तय करेंगे या आप भी कुछ तय करेंगे?

आप शरिया बनना चाहतें है या नहीं??'

यह पर काफी वायरल है.

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी यह वीडियो मिलते-जुलते दावे के साथ ट्वीट किया है.

Advertisement
वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो का कीफ्रेम काटकर इसे रिवर्स सर्च किया. हमें अमानतुल्लाह के भाषण के वीडियो का करीब 6 मिनट लंबा वर्जन मिल गया. ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस नामक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 2 फरवरी को अपलोड किया गया. वीडियो में 3 मिनट 22 सेकंड से वायरल वीडियो का अंश सुना जा सकता है.

)

वीडियो में 3 मिनट 42 सेकंड पर अमानतुल्लाह को कहते सुना जा सकता है- 'अल्लाह ने फैसला कर लिया है कि इन जालिमों का पतन होगा, ये खत्म होंगे, जो जुल्म किए हैं इन जुल्म का खात्मा इंशाअल्लाह ओखला से होगा, जामिया से होगा, हम जरिया बनेंगे इंशाअल्लाह और कहीं न कहीं से शुरुआत होती है.'

खान ने अपने भाषण में 'जरिया' शब्द का इस्तेमाल किया था, 'शरिया' नहीं, शरिया इस्लाम के कानून को कहा जाता है. पड़ताल में यह साफ हुआ कि आप नेता अमानतुल्लाह खान ने अपने भाषण में 'हम जरिया बनेंगे' कहा था.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »