फैक्ट चेक: ऑस्ट्रेलिया ने नहीं छापी है पांच डॉलर के नोट पर शेन वॉर्न की तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया के पांच डॉलर के नोट की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिस पर मशहूर क्रिकेटर रहे शेन वॉर्न का फोटो छपा है. वॉर्न का देहांत पिछले साल मार्च में हुआ था. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच डॉलर के नोट पर शेन वॉर्न की तस्वीर छापने का फैसला किया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ऑस्ट्रेलिया ने पांच डॉलर के नोट पर दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न की तस्वीर छापने का फैसला किया है.
सच्चाई
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पांच डॉलर के नोट पर किसकी तस्वीर छपेगी इसका फैसला खबर लिखे जाने तक नहीं किया गया है.

सुमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली ,
  • 03 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

बीते साल आठ सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद इंग्लैंड में करेंसी नोटों पर उनके वारिस यानी किंग चार्ल्स की तस्वीर छपनी . लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने पांच डॉलर के नोट पर एलिजाबेथ की जगह ब्रिटेन के नए किंग की तस्वीर को न छापने का फैसला किया है.  

इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के पांच डॉलर के नोट की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिस पर मशहूर क्रिकेटर रहे शेन वॉर्न का फोटो छपा है. वॉर्न का देहांत पिछले साल मार्च में हुआ था. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच डॉलर के नोट पर शेन वॉर्न की तस्वीर छापने का फैसला किया है.  

Advertisement

 ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “ एक शानदार खिलाड़ी को महान श्रद्धांजलि.” 

इसका आर्काइव्ड वर्जन  जा सकता है. 

वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भी इस वायरल तस्वीर को हुए लिखा, “ एक शानदार खिलाड़ी के लिए प्यार और सम्मान दर्शाने का बेहद खास तरीका.” 

इसका . 

इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पाया कि ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक अपने पांच डॉलर के नोट पर शेन वॉर्न की तस्वीर को छापने का फैसला नहीं किया है. वायरल तस्वीर एडिटेड है. 

कैसे पता लगाई सच्चाई? 

ऑस्ट्रेलिया में नोट छापने का जिम्मा रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया यानी RBA पर है. हमने  RBA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा तो हमें दो फरवरी, 2023 की एक  मिली. इसके मुताबिक RBA ने पांच डॉलर के नोट पर महारानी एलिजाबेथ की जगह ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति और इतिहास से जुड़े किसी  शख्स की तस्वीर को छापने का फैसला किया है. ये तस्वीर किसकी होगी ये फैसला ऑस्ट्रेलिया की सरकार के साथ मिलकर किया जाएगा. पांच डॉलर के इस नए नोट को आने में कुछ साल लगेंगे तब तक पुराने नोट ही चलन में रहेंगे. 

Advertisement

इस  ऑस्ट्रेलिया में पांच डॉलर का एक ही प्रकार का नोट चलन में है जिस पर क्वीन एलिजाबेथ की तस्वीर लगी है. 

 

ऑस्ट्रेलिया में 1992 में पांच डॉलर के नोट पर क्वीन एलिजाबेथ की शुरू हुई  थी. उनकी मौत के बाद से ही वहां पांच डॉलर के नोट पर अलग-अलग लोगों की तस्वीरें लगाने की मांग हो रही है.  

वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट स्टीव इर्विन के पक्ष में तो ऑस्ट्रेलियाई संसद में याचिका तक चुकी है. 

शेन वॉर्न की तस्वीर वाले इस वायरल नोट को तीन फरवरी को इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्विटर पर शेयर करते हुए इसके पक्ष में अपनी बात रखी थी. 

 

इससे पहले भी पांच डॉलर के नोट पर शेन वॉर्न और कई अन्य लोगों की तस्वीरें एडिट करके सोशल मीडिया परचुकी हैं. 

 

शेन वार्न को क्रिकेट की दुनिया का महान खिलाड़ी माना जाता है. फिरकी के जादूगर कहे जाने वाले वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट और वनडे क्रिकेट में 293 विकेट हासिल किए थे. 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »