सलाम क्रिकेट: गावस्कर बोले- मैं अभी 34 का, वेस्ट लाइन से गिनता हूं उम्र

सलाम क्रिकेट के सत्र में गावस्कर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप की सबसे प्रबल दावेदार टीम बताया. उन्होंने कहा कि इस एशिया कप में पाकिस्तान फेवरेट होगा, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उसने भारत का हराया था.

Advertisement
'सलाम क्रिकेट' के मंच पर सुनील गावस्कर 'सलाम क्रिकेट' के मंच पर सुनील गावस्कर

अनुग्रह मिश्रा

  • दुबई,
  • 18 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले दुबई में आजतक के मंच पर क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. 'सलाम क्रिकेट 2018' के कार्यक्रम में एशिया के 11 स्टार क्रिकेटर्स एक मंच पर जमा हुए तो पुराने किस्सों का जिक्र तो छिड़ना ही था. सुनील गावस्कर ने भी अपनी उम्र से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा हमारे दर्शकों के साथ साझा किया.

Advertisement

सुनील गावस्कर से जब पूछा गया कि अब आप क्रिकेट तो नहीं खेलते हैं लेकिन क्या पुराने दिनों को याद करते हैं. इस पर तमाक से जवाब से देते गावस्कर ने कहा कि मेरी उम्र जरूर बढ़ चुकी है लेकिन याददाश्त अभी भी ठीक है. गावस्कर ने आगे कहा कि मेरी उम्र अभी 34 की है क्योंकि मैं हमेशा अपनी उम्र वेस्ट लाइन से गिनता हूं और वो 34 है तो मेरी उम्र भी इतनी ही है.

पाकिस्तान दौरे को याद करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर 2-3 महीने के लिए पाकिस्तान जाना पड़े तो उम्र जरूर बढ़ जाएगी क्योंकि वहां जाकर वेस्ट लाइन बढ़ जाती है. क्रिकेट में अपने सबसे यादगार पल को याद करते हुए गावस्कर ने कहा कि 1983 में भारत का विश्व कप जीतने मेरे लिए सबसे सुखद क्षण था.

Advertisement

एशिया कप में पाकिस्तान फेवरेट

इससे पहले सलाम क्रिकेट के सत्र में गावस्कर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप की सबसे प्रबल दावेदार टीम बताया. उन्होंने कहा कि इस एशिया कप में पाकिस्तान फेवरेट होगा, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उसने भारत का हराया था. विराट के नहीं खेलने पर गावस्कर ने कहा कि यह सेलेक्टर्स का फैसला था कि उन्हें आराम दिया जाए. क्योंकि खिलाड़ी शारीरिक रूप के साथ-साथ मानसिक रूप से भी थक जाते हैं.

गावस्कर ने कहा कि एशिया कप में धोनी के होने से दो लेग स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी. धोनी उन्हें गाइड करने का काम करेंगे. लेकिन धोनी चहल-कुलदीप से बोलेंगे 'इधर डाल और उधर डाल' तो पाकिस्तानी खिलाड़ी समझ जाएंगे तो वह तरकीब शायद यहां कामयाब नहीं हो सकती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »