कंबल में रोमांटिक हुए 'भाई-बहन', नजदीकियां देख चिल्लाए रोहित शेट्टी, भावुक गर्लफ्रेंड बोली- पूरा परिवार शर्मिंदा

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और एक्ट्रेस लव गिल एक दूसरे को भाई-बहन बोलकर एक दूसरे के क्लोज आ रहे हैं. ऐसे में रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों पर सवाल उठाए. स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी शो में आकर लव संग उनके रिश्ते को लेकर उन्हें जमकर लताड़ा.

Advertisement
स्काउट ओपी और लव गिल ने पार की हदें (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop) स्काउट ओपी और लव गिल ने पार की हदें (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST

इस हफ्ते बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा. काजी तौकीर को नेशनल टीवी पर गाली देने पर रोहित शेट्टी ने आसिफ खान को जमकर लताड़ा. वहीं, पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल संग टीवी पर कोजी होने पर स्काउट ओपी की रोहित शेट्टी ने जमकर क्लास लगाई. स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठाए. 

Advertisement

स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर भड़के रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट ओपी से साफ शब्दों में कहा कि वो जिस तरह भाई-बहन बोलकर एक दूसरे के क्लोज आ रहे हैं, वो नेशनल टीवी पर अच्छा नहीं लगता. कंबल के अंदर लव गिल के पैर दबाने पर भी रोहित शेट्टी ने स्काउट को फटकार लगाई. उन्होंने साफ कहा कि बाहर लव गिल संग उनकी बढ़ती नजदीकियों से उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ रहा है. 

लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर रोहित शेट्टी बोले- एक चीज बहुत गलत लग रही है, वो ये है जब आप लोग नजदीक आते हो. स्काउट आपका पैर दबाता है या गर्दन दबाता है, वो ठीक नहीं लग रहा है. लव आपकी बाहर एक गलत इमेज जा रही है. 

रोहित शेट्टी ने लव-स्काउट को दी चेतावनी

Advertisement

रोहित शेट्टी ने ये भी कहा कि स्काउट जब लव के पैर दबाते हैं और फिर उसपर कंबल आ जाता है. कंबल के अंदर हाथ दबाना सही नहीं लग रहा है. लव से रोहित शेट्टी बोले- कभी आप स्काउट को पकड़ लेती हो, कभी उनकी गोद में बैठ जाती हो. वो बाहर ठीक नहीं दिख रहा है. रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट को शो में उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर वॉर्निंग भी दी.  

लव से रोहित शेट्टी आगे बोले- एक जगह आप बैठी थीं, आपने स्काउट से शोल्डर दबाने को कहा. जैसे ही स्काउट ने शोल्डर दबाना शुरू किया तो आप आवाजें निकालने लगीं. 

स्काउट की गर्लफ्रेंड ने उठाए नजदीकियों पर सवाल

शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की भी गेस्ट के तौर पर एंट्री हुई. काशवी बॉयफ्रेंड स्काउट को लताड़ते हुए बोलीं- आपके हर वर्ड और हर टच पर जूम-इन किया जाता है. आपने ये सोच भी कैसे लिया कि आप मुझे लव के साथ कंपेयर करोगे? और लव के लिए आपके मन में कौन सा सॉफ्ट कॉर्नर है?

 

भावुक हुईं काशवी

काशवी ने आगे लव गिल के लिए स्काउट की फीलिंग्स पर सवाल उठाते हुए कहा- कौन सी फीलिंग्स, कौन सा कंफ्यूजन...कौन सी नाव में हो आप? 

स्काउट ने अपनी सफाई में कहा कि वो लव का बहन समझकर ख्याल रखते हैं. इसपर काशवी बोलीं- तो क्या आप वहां किसी का ख्याल रखने गए हो? ये सब देखकर मुझे घटिया फील होता है. मेरे परिवार को शर्मिंदगी महसूस होती है. एक बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हो. 

Advertisement

काशवी ने जिस तरह स्काउट को आईना दिखाया है वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोग काशवी को स्काउट से ब्रेकअप करने की सलाह दे रहे हैं. अब दोनों का ब्रेकअप होता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »