बिग बॉस के घर में रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं. कुछ दोस्तियां इस सीजन भी बिगड़ते हुए देखी गईं. यूट्यूबर स्काउट ओपी और सिंगर-रैपर यंग DSA आपस में भिड़ गए थे. स्काउट अपने दोस्त के लिए खड़े नहीं हुए, जिससे यंग को काफी बुरा लगा. वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी यूट्यबर पर सवाल उठाए, और यंग को सोलो खेलने की सलाह दी. लेकिन अब लगता है कि दोनों से एक-दूसरे की दूरी सहन नहीं हुई.
स्काउट और यंग के बीच हुई सुलह
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्काउट और यंग को रोते हुए देखा गया. दोनों अलग-अलग जगहों पर फूट-फूटकर रो रहे थे. आगे वो एक-दूसरे को समझाते और फिर गले लगकर वापस रोते दिखे. स्काउट और यंग ने एक-दूसरे को सॉरी कहकर अपने बीच आईं दूरियों को कम करने की कोशिश की.
ये सिलसिला काफी देर तक चला. इस मोमेंट को देखकर काजी तौकीर भी इमोशनल हुए. वो पीछे-पीछे एक प्लेबैक सिंगर की तरह इस प्यार भरे पल को और खूबसूरत बना रहे थे. काजी ने गाना गाकर दोनों की दोस्ती को सराहा, और उनके गले लगकर रोने पर कहा कि ये काफी अच्छा पल है.
स्काउट और यंग का ये मोमेंट फैंस को भी पसंद आया. काजी तौकीर ने अपनी आवाज से इस मोमेंट में चार चांद लगाए, और उनका गाना सुनकर लोग और भी ज्यादा इमोशनल हुए. कुछ के दिल टूट गए हैं क्योंकि वो स्काउट को इस हाल में रोते हुए देख रहे हैं. अब देखना है कि स्काउट और यंग अपने बीच इन दूरियों को खत्म करके कोई नई शुरुआत करेंगे या नहीं.
क्यों लड़े थे स्काउट और यंग?
कुछ दिनों पहले कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग और गुल्लू में फाइट हुई थी. इसमें स्काउट ने यंग का साथ नहीं दिया, जबकि वो गुल्लू की तरफ होते नजर आए. इस बात से रैपर काफी परेशान हुए, और यूट्यूबर से अपनी दोस्ती तोड़ने की बात कही. उनका दिल टूट गया था क्योंकि यंग स्काउट के लिए हमेशा खड़े होते हुए दिखे, और जब उन्हें अपने दोस्त की जरूरत पड़ी तब वो उनके साथ नहीं थे.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क