कपिल का नया रूप देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे...

कपिल शर्मा अपने ह्यूमर और अपने अंदाज से सबको हंसाते रहते हैं. अब कपिल ने अपना लुक बदल लिया है और हमारा दावा है कि कपिल के इस रूप को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे...

Advertisement
कपिल शर्माjavascript:submitbutton('apply'); कपिल शर्माjavascript:submitbutton('apply');

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं. कभी वो गप्पू बन के आते हैं तो कभी चप्पू. लेकिन अब कपिल ने अपने लुक में बदलाव किया है. कीकू शारदा, अली असगर, सुनील ग्रोवर की तरह कपिल भी अब हमें औरत के रूप में दिखेंगे.

जी हां, आने वाले एपिसोड में बूढ़ी महिला का निभाएंगे और इतना तो हम कह सकते हैं कि उनको इस अवतार में देखकर दर्शक अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. फिलहाल शो में सुनील ग्रोवर भी रिंकू भाभी के रोल में नजर आ रहे हैं.

Advertisement


बता दें इस एपिसोड में गेस्ट के तौर पर और नेहा धूपिया आएंगी. अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होगा कपिल को इस नए अवतार में देखने का.

तब तक आप इन तस्वीरों को देख सकते हैं -


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement