टीवी की TRP में बड़ा खेल, तुलसी-अनुपमा दोनों नंबर 1 से गायब, वसुधा बनीं विनर

टेलीविजन की दुनिया में इस हफ्ते एक बड़ा खेला हो गया है. एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को बड़ी मार पड़ी है. टीआरपी रेटिंग्स में इस शो को पछाड़कर जी टीवी का शो वसुधा टॉप पर पहुंच चुका है.

Advertisement
तुलसी का हुआ भारी नुकसान (Photo: ITGD) तुलसी का हुआ भारी नुकसान (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

टेलीविजन पर हर हफ्ते एक नया शो राज करता नजर आता है. हालांकि कुछ सीरियल्स ऐसे भी होते हैं, जो महीनों तक दर्शकों के दिलों पर छाए रहते हैं. पिछले कुछ सालों में हमने टीआरपी रेटिंग्स में स्टार प्लस के दो सीरियल अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को नंबर 1 बनते देखा. लेकिन इस हफ्ते एक बड़ा उलटफेर हुआ है. 

Advertisement

इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स लिस्ट सामने आई है जिसमें जी टीवी का सीरियल वसुधा टॉप पर पहुंच चुका है. इसने एकता कपूर के सीरियल को मात दी है, जो पिछले हफ्ते इस पोजिशन पर बैठा था. एकता के शो में बड़े-बड़े ट्विस्ट देखने मिल रहे हैं. आकाशदीप सहगल की वापसी ने सोशल मीडिया पर हड़कंप भी मचाया हुआ है. मगर वसुधा शो उस सबके बावजूद नंबर 1 बना है, जो अपने आप में एक बड़ी बात मानी जाएगी. 

जी टीवी के शोज का जलवा

जी टीवी का शो वसुधा पिछले काफी वक्त से टीआरपी रेटिंग्स में नंबर 2 या 3 पर बना रहा. ये शो अनुपमा को काफी लंबे वक्त से टक्कर देता हुआ आ रहा था. अब इसने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को पीछे छोड़कर सभी को सरप्राइज कर दिया है.सीरियल वसुधा की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो एक अमीर घराने में जाकर काम करने लगती है. इन दिनों शो की वैंप करिश्मा के डाउनफॉल की कहानी दिखाई जा रही है. चौहान परिवार उसके खिलाफ खड़ा हो चुका है, जिसमें प्रभात की भी वापसी हो गई है. लोगों को ये स्टोरीलाइन काफी पसंद आई है.

Advertisement

टीआरपी रेटिंग्स में टॉप 5 की बात करें, तो जी टीवी के तीन सीरियल्स का दबदबा दिखा है. वसुधा नंबर 1 के बाद, गंगा माई की बिटिया नंबर 3 और तुम से तुम तक नंबर 4 पर दिखे हैं. वहीं स्टार प्लस के दो सीरियल क्योंकि सास भी नंबर 2 और अनुपमा नंबर 5 पर हैं. इसके बाद नंबर 6 पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, नंबर 7 पर उड़ने की आशा. 

एकता कपूर के दो सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं नंबर 8, तो नागिन 7 नंबर 9 पोजिशन पर हैं. नंबर 10 पर लाफ्टर शेफ है, जो इस लिस्ट में इकलौता रियलिटी शो भी है. वहीं सबका फेवरेट तारक मेहता का उल्टा चश्मा नंबर 12 पर बेहद खराब टीआरपी रेटिंग के साथ बना हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »