कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की हालत? दिया हेल्थ अपडेट

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं. मेरे सभी दोस्त और परिवार वाले मुझे फोन करके मेरी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं. इसके लिए मैं उन सभी को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं

Advertisement
अर्जुन की कार का हुआ था एक्सीडेंट अर्जुन की कार का हुआ था एक्सीडेंट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:07 AM IST

हाल ही में टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट हो गया था. इसके बाद उनके फैंस परेशान होने लगे और उनकी सेहत को लेकर चिंता करने लगे. हालांकि, अब अर्जुन ने खुद सामने आकर अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया  पर वीडियो अपलोड करके  बताया कि वो पूरी तरह ठीक हैं और हादसा ज्यादा गंभीर नहीं था. अर्जुन की कार का एक्सीडेंट इंडियन गेम शो के सेट से घर लौटते समय हुआ.

Advertisement

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं. मेरे सभी दोस्त और परिवार वाले मुझे फोन करके मेरी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं. इसके लिए मैं उन सभी को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं. ये बहुत मामूली एक्सीडेंट था. कार को जरूर ठीक कराने की जरूरत है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. मेरे पास इंश्योरेंस है. आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

नागिन से मशहूर हुए हैं अर्जुन

अर्जुन टीवी जगत के जाने माने एक्टर और होस्ट हैं. एक्टर ने मिले जब हम तुम, लेफ्ट राइट लेफ्ट, नागिन और परदेस में है मेरा दिल जैसे शो में बेहतरीन एक्टिंग की थी. नागिन में उनके किरदार ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया था और उनको इस शो से खूब शोहरत भी मिली थी. अर्जुन कई रिएलिटी शो भी होस्ट कर चुके है. साल 2021 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 11 का खिताब अपने नाम किया था.

Advertisement

अगर अर्जुन बिजलानी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो नेटफ्लिक्स के शो चुंबक कॉलोनी में नजर आएंगे. इस शो की कहानी मुंबई के पुराने रो-हाउस इलाके में रहने वाले पांच परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है. शो में पड़ोसियों के बीच बनने वाले रिश्तों, रोजमर्रा की परेशानियों, हंसी-मजाक, इमोशनल जुड़ाव और मुश्किल वक्त में एक दूसरे का साथ देने की कहानी को दिखाया गया है. ये शो 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »