शीजान ने ब्रेकअप के दिन तुनिशा को मारा था थप्पड़, बुर्का पहनने का डालता था दबाव, एक्ट्रेस की मां ने लगाए बड़े आरोप

तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा- शीजान बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाता था. तुनिशा के व्यवहार में बहुत बदलाव आ गया था, शादी का वादा किया जिसकी वजह से तुनिशा मुस्लिम की तरह रहने लगी थी. उसकी मां को अम्मा कहती थी. दरगाह जाने लगी थी.

Advertisement
तुनिशा शर्मा-शीजान खान तुनिशा शर्मा-शीजान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

जिस उम्र में लोगों के सपने उड़ान भरते हैं, टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने अपनी जान दे दी. तुनिशा ने 24 दिसंबर को सेट पर सुसाइड कर लिया. तुनिशा सुसाइड केस में उनके को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है. तुनिशा की मां शीजान पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं. शुक्रवार को एक्ट्रेस की मां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान पर आरोप लगाए. साथ ही शीजान को कड़ी सजा मिलने की मांग की.

Advertisement

तुनिशा की मां ने क्या कहा?

एक्ट्रेस की मां ने कहा- सेट पर आखिरी वक्त में मैंने शीजान को समझाने की कोशिश की. लेकिन शीजान ने मेरी बात नहीं मानी. ये बात वारदात से एक दिन पहले की है. तुनिशा ने कहा कि मैं क्रिसमस मनाने चंडीगढ़ जाने की सोच रही हूं. हो सकता है कि ये मर्डर है. क्योंकि दरवाजा खुलने के बाद 15 मिनट तक कोई कार भी नहीं थी.

शीजान बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाता था. तुनिशा के व्यवहार में बहुत बदलाव आ गया था, शादी का वादा किया जिसकी वजह से तुनिशा मुस्लिम की तरह रहने लगी थी. उसकी मां को अम्मा कहती थी. दरगाह जाने लगी थी. शीजान के परिवार से मिलने के बाद वो मुझसे भी दूर रहने लगी थी. वो शीजान के परिवार को अपने परिवार की तरह मानने लगी थी.

तुनिशा ने बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स लेता था. मैंने अपनी बेटी की सारी ख्वाहिशें उसके मांगने से पहले पूरी की थी. जब तक तुनिशा को इंसाफ नहीं मिल जाता मैं शीजान को छोड़ने वाली नहीं. एक बार शीजान का फोन तुनिशा ने चेक किया था जहां वो किसी और लड़की से बात कर रहा था. जिसपर दोनों के झगड़े भी हुए थे. जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था. उसने शीजान के रूम में सुसाइड की है. हो सकता है रूम का दरवाजा तोड़ने के बाद तुनिशा जिंदा हो. और शीजान ने उसे छोड़ दिया हो मरने के लिए. शीजान ने ब्रेकअप के दिन तुनिशा को थप्पड़ मारा था. वो रो-रोकर मुझे बता रही थी कि शीजन ने मुझे इस्तेमाल किया था. 

Advertisement

कैसे हुए थी तुनिशा की मौत?

20 साल की तुनिशा शर्मा सीरियल अलीबाबा में अपने को-स्टार शीजान खान को डेट कर रही थीं. उनका रिलेशन 6 महीने से चल रहा था. इस बीच तुनिशा को मालूम पड़ा कि शीजन चीट कर रहे हैं. उन्होंने शीजान खान के मोबाइल में किसी लड़की संग चैट पढ़ लगी थी. इस बारे में जब शीजान से सवाल किया तो उनसे तुनिशा संग रिश्ता तोड़ने की बात की. ब्रेकअप के दर्द और धोखेबाजी के सदमे ने तुनिशा को तोड़ दिया था. वो तनाव में रहने लगी थीं. इसी डिप्रेशन ने तुनिशा की जान ले ली. 

24 दिसंबर को दोपहर में शीजान खान संग लंच करने के बाद तुनिशा ने अपनी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर लिया. तुनिशा ने शीजान खान के मेकअप रूम में खुदकुशी की. तुनिशा के निधन ने उनकी मां को बुरी तरह तोड़ दिया है. तुनिशा की मां की हालत बेहद खराब है. इस मुश्किल घड़ी में तुनिशा की मां के साथ उनका पूरा परिवार खड़ा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »