9 साल बाद 'तारक मेहता...' में लौटेंगी 'दयाबेन'? 'जेठालाल' ने तोड़ी चुप्पी, रो पड़े 'पोपटलाल'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के 18 साल पूरे होने पर सक्सेस पार्टी हुई. इस दौरान दिलीप जोशी ने शो में दिशा वकानी के कमबैक पर बात की. वहीं, स्टेज पर पोपटलाल इमोशनल हो गए.

Advertisement
क्यों इमोशनल हुए 'पोपटलाल' (Photo: Screengrab) क्यों इमोशनल हुए 'पोपटलाल' (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

टीवी के सुपरहिट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 18 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें शो की पूरी कास्ट शामिल हुई. इस दौरान दिलीप जोशी ने शो में दयाबेन उर्फ दिशा वकानी के कमबैक को लेकर जानकारी साझा की. वहीं, 'पोपटलाल' रो पड़े. आखिर ऐसा क्या हुआ चलिए जानते हैं.   

9 साल बाद लौटेंगी 'दयाबेन'?

Advertisement

दिशा वकानी ने करियर के पीक पर साल 2017 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ दिया था. वो मैटरनिटी लीव पर गई थीं. लेकिन घर-परिवार की जिम्मेदारियों में वो इतनी बिजी हो गईं कि उन्होंने उसके बाद दोबारा शो में एंट्री ही नहीं की. 9 साल बाद भी दर्शकों शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार रहता है.

अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की सक्सेस पार्टी में जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने शो में दिशा वकानी के कमबैक पर बात की. मीडिया संग बातचीत में दिलीप जोशी बोले- करीबन 10 साल तक दिशा जी इस शो से जुड़ी हुई थीं. लोगों को पता ही है बहुत बेहतरीन सीन्स हम दोनों ने मिलकर किए हैं. हमारी जो केमिस्ट्री थी, जो घर के सीन्स थे उन्हें मिस करते हैं.

दिलीप जोशी आगे बोले- हाल ही में असित भाई मुझे कह रहे थे कि घर के सीन्स वो भी मिस कर रहे हैं. उनके दिमाग में उस तरह के सीन्स हैं, लेकिन वो स्क्रिप्ट में ला नहीं पाते हैं. दिशा जी ने जिस लेवल का काम किया है, उसे मैं तो मिस करता ही हूं. अब आशा करता हूं कि कोई चमत्कार हो जाए और वो शो में वापस आ जाएं. 

Advertisement

क्यों रोए 'पोपटलाल'?

वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के 18 साल पूरे होने पर श्याम पाठक उर्फ पोपटलाल इमोशनल हो गए. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. श्याम पाठक की तारीफ में असित मोदी बोले- दवाई ले लेकर इन्होंने शूटिंग की है. कम बोलते हैं. मेरे दिल में इनकी बहुत इज्जत है. 

बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 18 सालों से टीवी पर राज कर रहा है. इस शो ने कई लोगों को स्टार बनाया है. शो के हर एक किरदार को दर्शकों का प्यार मिलता है. वैसे आपका फेवरेट कौन है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »