स्वामी ओम ने बदला लुक, वायरल हो रही हैं PHOTOS

बड़े बाल और दाढ़ी में दिखने वाले स्वामी ओम अब नए अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं और दाढ़ी भी बिल्कुल क्लीन हो गई है.

Advertisement
स्वामी ओम का बदला लुक स्वामी ओम का बदला लुक

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

बिग बॉस 10 के घर में बड़े बाल और दाढ़ी में नजर आने वाले स्वामी ओम ने अब अपना लुक बदल लिया है. सोशल मीडिया पर स्वामी ओम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो छोटे बाल और बिना दाढ़ी के नजर आ रहे हैं. लोग स्वामी ओम की इन तस्वीरों को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर खूब शेयर कर रहे हैं.

Advertisement

 

स्वामी ओम ने बिग बॉस के घर में खूब हंगामा मचाया था. यहां तक कि उन्होंने वीजे बानी और रोहन मेहरा पर पेशाब भी कर दिया था.

घर से बाहर आने के बाद भी विवादों का सिलसिला थमा नहीं. कभी वो न्यूज चैनल पर बहस करते दिखे, तो कभी एंकर पर पानी फेंकते नजर आए. कुछ महीने पहले एक महिला ने स्वामी ओम और उनके सहयोगी पर कथित तौर पर उनके कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया था. महिला ने इस संबंध में दिल्ली के पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज करवाया है.


स्वामी ओम ने पानीपत में अपने साथ हुए एक लूट के संबंध में केस भी दर्ज करवाया है. इस मामले के संबंध में उन्होंने यूट्यूब में एक वीडियो अपलोड कर दाऊद इब्राहिम और सलमान खान को आड़े हाथों लिया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement